नोकिया ने लॉन्च किए 4 नए हैंडसेट
नोकिया ने बार्सिलोना में चल रहे टेक इवेंट के दौरान चार नए हैंडसेट लांच किए है। जिनकी कीमत 15 यूरो यानी लगभग 1,100 रुपए के करीब है। नोकिया ने नए फोन लांच कर एक बार फिर से बता दिया है कि वो लो कॉस्ट सेगमेंट को लेकर कितनी गंभीर है। चार हैंडसेटों में से एक 105 में कलर स्क्रीन के साथ एफएम रेडियो और डस्ट प्रूफ कीपैड दिया गया है
नोकिया के अनुसार नए फोन चीन, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, रूस, वियतनाम तथा अफ्रीका, पश्चिम एशिया, एशिया प्रशांत तथा यूरोप के अन्य बाजारों में जल्द उपलब्ध हो जाएंगे।
लाचिंग के मौके पर नोकिया के अध्यक्ष एवं सीईओ स्टीफन इलाप ने बताया भारतीय बाजार में फीचर्स फोन की हिस्सेदारी 94 प्रतिशत है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार नोकिया बाजार में सबसे आगे हैं, लेकिन सैमसंग और माइक्रोमैक्स जैसी कंपनियां उसे कड़ी टक्कर दे रही हैं। दो बजट फोन के अलावा नोकिया ने अपनी ल्यूमिया सीरीज में भी 520 और 720 हैंडसेट पेश किए हैं। जिनकी कीमत 139 यूरो और 249 यूरो होगी।


Click it and Unblock the Notifications









