जल्द आने वाला है नोकिया ल्यूमिया 4 जी एलटीई वर्जन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नोकिया ल्यूमिया के अच्छे बिजनस को देखते हुए अब नोकिया ने इसी के 4 जी एलटीई वर्जन स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी कर ली है। आइए बात करते हैं इसमें शामिल फीचरों की और देखते हैं कि आखिर क्या है इसमें इतना खास।
इस स्मार्टफोन की टच स्क्रीन का साइज 3.7 इंच है जिसका रेजूलूशन 480 x 800 पिक्सल है। फोन का आकार 16.5 x 61.2 x 12.1 एमएम और भार लगभग 142 ग्राम ही है। फोन में विंडोज़ 7.5 मैंगो ओएस लगा हुआ है जिसको 1400 मेगाहर्ज का क्वॉल्कम प्रोसेसर पावर प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही इसमें 512 रैम और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है।
अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 8.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है जिसका रेजूलूशन 3264 x 2448 पिक्सल है। इसके दा्रा आप वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं और इसमें 3x डिजिटल जूम का फीचर भी दिया हुआ है। अगर आपको सोशल नेटवर्किंग का शौक है तो इसमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यब सब है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस, ऐज, ब्लूटूथ, वाइफाई आदि है। यह पीडीएफ, वर्ड, ऐक्सल और पावर पांइट जैसे डाक्यूमेंट फॉरमैट को भी आसानी के साथ सपोट करता है।
फिलाहाल इस नोकिया ल्यूमिया 4 जी एलटीई की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी 1450 एमएएच की क्षमता वाली बैट्री 10 घंटे टॉकटाइम और 335 घंटे का स्टैंडबाइ टाइम देगी। यह जीएसएम के 900/1800 मेगाहर्ज की फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








