मार्च तक नोकिया भारतीय बाजार में उतार सकता है अपने दो नए महारथी
नोकिया 620 को लेकर इंडियन मार्केट में जानकारों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि मार्च के शुरुआती हफ्ते में नोकिया ल्यूमिया 620 और ल्यूमिया 720 को बाजार में लांच कर सकता है। नोकिया इससे पहले भी भारत में कई विंडो फोन लांच कर चुका है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो एक बार फिर अपने सिम्बेइयन प्लेटफार्म से सीधे विंडो प्लेटफार्म में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।
हालाकि नोकिया के आधिकारिक सूत्रों द्वारा अभी इसकी पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन बार्सिलोना के 2013 में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया अपने 720 और 520 को आधिकारिक तौर पर लांच कर चुका है। इसके अलावा ये फोन यूके के ऑनलाइन रीटेलर वेबसाइट क्लोव में उपलब्ध भी है।
नोकिया ल्यूमिया 720 में दिए गए फीचर
4.3 इंच की मल्टीटच स्क्रीन
800 x 480 रेज्यूलूशन सपोर्ट
1 गीगाहर्ट ड्युल कोर क्वॉलकॉम एमएसएम 8227 स्नैपड्रैगन एस4 प्रोसेसर
6.7 मेगापिक्सल रियर कैमरा
कार्लजेसिस लेंस
1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
512 एमबी रैम, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, वाईफाई, 3.0 ब्लूटूथ सपोर्ट
नोकिया ल्यूमिया 620 में दिए गए फीचर
3.8 इंच की डब्लूवीजिए टच स्क्रीन
1 गीगाहर्ट ड्युल कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस 4 प्रोसेसर
512 एमबी रैम
8 जीबी इंटरनल मैमोरी स्टोरेज
5 मेगापिक्सल रियर कैमरा
वीजिए फ्रंट कैमरा
वाईफाई, एनएफसी, ब्लूटूथ सपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications









