शानदार ओएस और 8 पिक्सल से लैस हैं नोकिया ल्यूमिया और सैमसंग गैलेक्सी नोट

नोकिया ल्यूमिया जब से लांच हुआ है तब से वह गहरी समीक्षा से गुजर रहा है और यह सिर्फ इसलिए क्योंकि यह नोकिया का पहला फोन है जो विंडोज़ के ओएस पर रन करेगा। वहीं अगर सैमसंग गैलेक्सी नोट की बात करें तो यह सबसे शानदार एंड्राएड बेस्ड हैंडसेट है, जिसका अभी तक कोई मुकाबला नहीं है। यह फोन नोकिया ल्यूमिया 800 को कडी़ टक्कर दे सकता है।
दोनों ही फोन एक से बढ कर एक हैं, अगर नोकिया ल्यूमिया के डिजाइन की बात करें तो इसका आकार 117 x 61 x 12 एमएम है जिसका भार 142 ग्राम है। जबकि सैमसंग का आकार 146 x 83 x 10 एमएम और भार 176 ग्राम है। इसका मजलब है कि सैमसंग नोकिया से ज्यादा भारी है। पर यह इतना भी भारी नहीं है कि आपको इससे कोई परेशानी होगी।
दोनों ही फोन 2 जी और 3 जी नेटवर्क को बडी खूबी के साथ सपोर्ट करते हैं। साथ ही दोनों की टच स्क्रीन का तो कोई जवाब ही नहीं। जहां नोकिया ल्यूमिया का डिस्पले साइज 3.70 इंच और रेजूलूशन 800 x 480 पिक्सल है, और यह 16,000,000 अलग अलग तरह के रंगों को डिस्पले करता है। वहीं पर सैमसंग गैलेक्सी का स्क्रीन डिस्पले 5.3 इंच है जिसका रेजूलूशन 800 x 1280 पिक्सल है। फोटो कैपचरिंग के लिए दोनों फोन में 8 मेगापिक्सल के शानदार कैमरे दिए हुए हैं। पर नोकिया में सेकेंडरी कैमरा नदारद है और सैमसंग में वही 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।
नोकिया ल्यूमिया में 1.4 गीगा हर्ज एमएसएम 8255 प्रोसेसर और एड्रिनों ग्राफिक्स प्रोसेसर लगा हुआ है। सिस्टम मेमोरी में 512 एमबी रैम और इंटरनल मेमोरी 16 जीबी की मेमोरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी में ड्सूल कोर एआरएम कोरटेक्स ए 9 प्रोसेसर दिया हुआ है जिसमें 1 जीबी की मेमोरी होगी। इस फोन में आपके लिए एक आप्शन है, या तो आप 16 जीबी वर्जन लें या फिर 32 जीबी वाला वर्जन लें। वैसे आप अपनी जरुरत के हिसाब से इसमें 32 जीबी तक मेमोरी बढा भी सकते हैं।
नोकिया में 1450 एमएएच की बैट्री दी गई है जो 265 घंटे का स्टैंड बाई और 780 मिनटों का टॉक टाइम मिलेगा। जबकि सैमसंग में 2500 एमएएच की बैट्री आपको 570 घंटे का स्टैंड बाई और 780 मिनट का टॉक टाइम देती है। अगर दाम की बात की जाए तो नोकिया ल्यूमिया की कीमत 30,000 रु के पास होगी पर वहीं सैमसंग की कीमत 35,000 रु तक की है।


Click it and Unblock the Notifications