नोकिया ल्यूमिया 800 और सैमसंग ओमनिया एम में से कौन सा विंडो फोन बेहतर है?

जानकारों के अनुसार अब अगला दौर स्मार्टफोन का होगा, शायद इसीलिए सभी कंपनियों ने एंड्रॉएड से अब विंडो फोन की ओंर अपना रुख कर दिया है। एचटीसी और नोकिया ने हाल ही में 8एक्स, 8एस और नोकिया ल्यूमिया 920 और 820 स्मार्टफोन लांच किए है। वैसे शुरुआती विंडो फोन पर नजर डालें तो नोकिया ने 800 और सैमसंग ने ओमनिया एम स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे। हालाकि दोनों विंडो फोन की कीमत में काफी अंतर है। आईए नजर डालते हैं ल्यूमिया 800 और ओमनिया एम में दिए गए फीचरों पर,
आकार
नोकिया ल्यूमिया 800 का आकार 116.5 x 61.2 x 12.1 एमएम और भार 142 ग्राम है जिसके मुकाबले सैमसंग ओमनिया एम का आकार 121.6 x 64.1 x 10.5 एमएम और भार 119 ग्राम है मतलब ल्यूमिया के मुकाबले ओमनिया भार में काफी कम है। ल्यूमिया 800 में 3.7 इंच की एमोल्ड कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है साथ में क्लियर टच टेक्नालॉजी भी मौजूद है जो बेहतर व्यू प्रोवाइड करती है। वहीं फोन में गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग किया गया है जो फोन की स्क्रीन को स्क्रेच से बचाता है ओमनिया 4.0 में मल्टीटच सुपर एमोल्ड कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 480 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। आमनिया की स्क्रीन में 233 पिक्सल पर इंच डेंसिटी भी मौजूद है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों स्मार्टफोन में विंडो 7.5 मैंगो ओएस प्लेटफार्म दिया गया है।
पढ़ें: गैलेक्सी ऐस और नोकिया आशा 311 में कौन है बेहतर?


Click it and Unblock the Notifications








