Home
Mobile

ये है 35,000 रूपए का प्रोफेशनल फोन

By Super
ये है 35,000 रूपए का प्रोफेशनल फोन
नोकिया भारत के अलावा विश्‍व के कई देशों में अपने कम बजट के साथ-साथ मंहगे फोनों की वजह से जानी जाती है। एक के बाद एक नोकिया अपने कई फोन लांच करती जा रही है जो कम वर्ग से लेकर उच्‍च वर्ग को ध्‍यान में रखते हूए नोकिया ने लांच किए हैं। नोकिया ने एन 12 नाम से एक नया स्‍मार्ट फोन बाजार में लांच किया है जिसकी डिजाइन और दिए गए फीचर काफी आकर्षित करते हैं। कंपनी के अनुसार एन 12 को खास तौर से प्रोफेशनल लोगों को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है इसका लुक भी देखने में काफी प्रोफेशनल लगता है।

आइए बात करते है एन12 के फीचरों के बारे में, एन 12 में टीएफटी टच स्‍क्रीन में प्राक्‍सीमीटर और एसलरोमीटीर सेंसर लगे हुए है जो फोन की स्‍क्रीन में दिए गए उन्‍नत फीचर हैं। इसके अलावा फोन की स्‍क्रीन में मल्‍टीटच की सुविधा भी उपलब्‍ध है जिसकी मदद से आप फोटो को टूटच से जूम और एडिट कर सकते हैं। प्रोफेशनल लुक होने की वजह से फोन का साइज ज्‍यादा बड़ा है नहीं है इसका आकार 116mm x 62mm x 14mm है जो अन्‍य स्‍मार्टफोन से काफी हल्‍का और छोटा है।

पावरफुल परफार्मेंस के लिए एन 12 में सबसे अधिक पॉपुलर एंड्राएड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है, फोन में लगा प्रोसेसर 600 मेगाहर्ट की प्रोसेसिंग पावर प्रावाइड करता है जिससे एन 12 में एप्‍लीकेशन और नेट की स्‍पीड अच्‍छी मिलती है। एन12 में कनेक्‍टीविटी के लिए ब्‍लूटूथ और वाईफाई जैसे शानदार विकल्‍प दिए गए है, जिसकी मदद से आप अपने कालेज जहां वाईफाई की सुविधा हो या फिर वाईफाई मॉडम की मदद से फोन में नेट का प्रयोग कर सकते हैं।

3.2 मेगापिक्‍सल कैमरे से इनबिल्‍ड एन 12 में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है जो आपको बड़े ऑडियो स्‍पीकर में म्‍यूजिक सुनने की सुविधा प्रदान करता है। अन्‍य फीचरा में जीपीएस,एमएमएस, ईमेल सपोर्ट एमपी4 और एमपी 3 की सुविधा मौजूद है। एन12 में दी गई डेटा स्‍टोरेज कैपेसिटी आपको जरूर पसंद आएगी, वैसे तो फोन की इंटरनल मैमोरी काफी है मगर फिर भी आप इसे एक्‍पेंड करना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप मैमोरी को 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं। एन 12 की कीमत के बारे में आधिकारिक रूप से सही जानकारी नहीं मिल पाई है मगर सुनने में आ रहा है एन 12 बाजार में 35,000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध होगा।

नोकिया एन12 के फीचरों पर एक नजर

  • टीएफटी स्‍क्रीन टच स्‍क्रीन
  • प्राक्‍सिमिटी सेंसर, एसलरोमीटर सेंसर
  • 116mm x 62mm x 14mm फोन साइज
  • 135 ग्राम भार
  • 3.5 एमएम जैक
  • जीपीएस
  • 600 मेगाहर्ट प्रोसेसिंग स्‍पीड
  • 512 एमबी रैम
  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमारी
  • 256 एमबी रैम / 512 एमबी रोम
  • एमपी4, एमपी3
  • लीथियम ऑयन बैटरी
  • 5 घंटे का टॉकटाइम, 250 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम
  • कीमत- 35,000 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X