Home
Mobile

जल्‍द अपडेट होगा नोकिया एन 9

By Super
जल्‍द अपडेट होगा नोकिया एन 9


नोकिया एन 9 नोकिया कंपनी का काफी शानदार और बढियां फीचरों से लैस स्‍मार्टफोन है। यह नोकिया का पहला फोन है जो मीगो ओएस पर रन करता है। इसकी उम्‍दा क्‍वालिटी के लिए फोन में कार्ले जेइस ऑप्‍टिक्‍स का प्रयोग किया गया है।

नोकिया ने हालही में बताया है कि यह अपने स्‍मार्टफोन एन 9 में फर्मवेयर अपग्रेड शामिल करने वाला है। इससे पहले इसने एन 9 में ही पीआर 1.1 अपग्रेड करने की शुरुआत की थी जिससे ग्राहकों ने नए और अनोखे फीचरों का मज़ा लिया था। अब नोकिया फिर से पीआर 1.2 अपडेट करने की तैयारी में है। नए वर्जन के इस फोन में कलर स्‍क्रीम और लुक काफी बदल दिए गए हैं।

फोन के कैमरे पर भी काफी काम किया गया है। कैमरे के व्‍यू फाइंडर में फ्लैश को इंटीग्रेड किया गया है। पीआर 1.2 अपडेट में फेस रेकग्निशन का फीचर डाला गया है। इसके साथ ही आप कई एप्‍पलीकेशन एक साथ चला सकते हैं और इसके साथ ही फोन में पीछे बैकग्राउंड में चल रहा कोई भी एप्‍पलीकेशन बिना किसी रुकावट के बंद कर सकते हैं।

इस तरह से मैनेज करने से ज्‍यादा बैट्री खर्च होने का डर कम होता है। फिलहाल इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं प्राप्‍त हुई है कि पीआर 1.2 कब लांच होगा क्‍योंकि पीआर 1.1 को खुद लांच हुए सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं। जानकारी मिली है की अगले साल के मध्‍य तक यह आपके फोन में होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X