Home
Mobile

3,850 रुपए की फ्री मोबाइल एप्‍लीकेशन दे रहा है नोकिया

3,850 रुपए की फ्री मोबाइल एप्‍लीकेशन दे रहा है नोकिया

फिनलैंड की दिग्‍गज हैंडसेट निमार्ता कंपनी नोकिया अपने उपभोक्‍ताओं को 3,850 रुपए की फ्री मोबाइल एप्‍लीकेशन प्रोवाइड कर रहा है। कंपनी के अनुसार यह ऑफर नोकिया के C5-03, C5-05, 500, 603 और 701 मोबाइल हैंडसेट में दिया जा रहा है। अगर आप इनमें से कोई भी मॉडल का हैंडसेट खरीदते हैं तो इसके बस आपको अपने मोबाइल फोन के मैसेज बाक्‍स में जाकर Nokiaapps लिखकर 55555 पर एक एसएमएस करना होगा।

फ्री एप्‍लीकेशनों के अलावा उपभोक्‍ताओं को ईए स्‍पोर्ट, पीजीए टूर, नीड फॉर स्‍पीड जैसे कई आकर्षक गेम भी फ्री में दिए जा रहें हैं। इसके अलावा नोकिया सी5 यूजर कॉल रिकॉडर, एसएमएस स्‍पैम मैनेजर, एसएमएस शिड्यूल, कांटेक्‍ट हाइडर जैसी कई एप्‍लीकेशन भी अपने फोन में प्रयोग कर सकता है।

नोकिया इंडिया के सेल्‍स डॉयरेक्‍टर वी रामनाथ के अनुसार आजकल का उपभोक्‍ता अपने मोबाइल फोन में कई फीचर प्रयोग करना चाहता है तो जिसकी वजह से वह नई-नई एप्‍लीकेशन डाउनलोड करना चाहता है। नए ऑफर के द्वारा नोकिया उपभोक्‍ता अपने मोबाइल को प्रयोग करने का एक अलग अनुभव ले सकेंगे। नोकिया स्‍टोर में इस समय 100,000 एप्‍लीकेशन उपलब्‍ध हैं।ज्‍यादा बैटरी खर्च करती हैं फ्री मोबाइल एप्‍लीकेशन

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X