2,000 रुपए में लीजिए नोकिया का सी1 ड्युल सिम फोन

नोकिया को भारत में केवल इसलिए नहीं पसंद किया जाता कि यह एक बड़ी कंपनी है बल्कि नोकिया भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने उत्पाद लांच करती है। अगर आपको याद हो तो ड्युल सिम फोन की रेंज में नोकिया ने सी 1 नाम से एक फोन लांच किया था जो भारत में काफी पॉपुलर है।
अगर आप फोन का प्रयोग केवल बातचीत करने के लिए करते है तो नोकिया के सी 1 से बेहतर और कोई फोन नहीं हो सकता है, इसके अलावा फोन की कीमत भी आपके बजट पर ज्यादा दवाब नहीं डालेगी, नोकिया सी 1 बाजार में मात्र 2000 रुपए में उपलब्ध है, अगर फोन के फीचरों पर नजर डालें तो इसमें ड्युल सिम के साथ टार्च, एफएम रेडियो और स्पीकर की सुविधा दी गई है। तो फिर देर मत करिए अगर आप दो नेटर्वक का प्रयोग करना चाहते है तो आज ही ले आइए नोकिया का सी1।
नोकिया सी1 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट
- 1.8 इंच का कलर टीएफटी स्क्रीन
- सेंम्बेइयन 30 सीरीज प्लेटफार्म
- एफएम रेडियो
- 3.5 एमएम रेडियो
- 500 फोनबुक मैमोरी
- टार्च लाइट की सुविधा
- 1020 लियॉन बैटरी
- 72.9 ग्राम भार
- 6 दिनों से अधिक स्टैंडबॉय टाइम
- कीमत- 2000 रुपए
कमी
- एक बार में एक ही सिम कार्ड काम करता है
- फोन का कीबोर्ड फास्ट टाइपिंग के लिए अनुकूल नहीं है
- मैमोरी कार्ड ऑप्शन नहीं है
- जीपीआरएस, ऐज और ब्लूटूथ की सुविधा नदारद
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








