Home
Mobile

सब पर भारी पड़ेंगे नोकिया के नए स्‍मार्टफोन

By Super
सब पर भारी पड़ेंगे नोकिया के नए स्‍मार्टफोन
नोकिया एक बार फिर पहले की तरह मार्केट में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगा हुआ है, सैमसंग और एलजी से नोकिया को सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचा है वहीं एचटीसी और ब्‍लैकबेरी ने भी अपने फोन की कीमत में काफी कटौती की है जिससे नोकिया की बाजार में हिस्‍सेदारी कम हुई है। कंपनी को पूरी उम्‍मीद है वह अपने नए फोन साबरे और सी रे से बाजार में अपनी खोई हुई हिस्‍सेदारी पर दुबारा कब्‍जा कर सकेगा। आइएं बात करते है नोकिया के दोनों फोन में दिए गए फीचरों के बारे में साथ ही इनमें ऐसी कौन सी खसियत है जिसकी वजह से यह बाजार में अन्‍य स्‍मार्टफोन से टक्‍कर ले सकेंगे।

नोकिया साबरे में जानकारों के अनुसार विडों 7.5 आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है वहीं सीरे विंडो 7 ओएस पर रन करेगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो साबरे में क्‍वॉलकॉम का सनैपड्रैगन MSM8255T प्रोसेसर दिया गया है जो 1400 मेगाहर्ट की स्‍पीड फोन को प्रोवाइड करता है, जबकि सीरे में 1गीगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्‍ड है। साइज के मामले में दोनों फोन में से साबरे का साइज ज्‍यादा बड़ा है।

नोकिया के दोनों फोनों में प्राक्‍सीमिटी और एसलोमीटर सेंसर का फीचर दिया गया है इसके अलावा साबरे और सीरे में 8 जीबी की एक जैसी इंटरनल मैमोरी कैपेसिटी दी गई है। नोकिया साबरे में 3.7 इंच की आईपीएस टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है वहीं सीरे का स्‍क्रीन साइज और स्‍क्रीन दोनों ही साबरे की ही तरह हैं। बाजार में नोकिया साबरे श्‍यान, ब्‍लैक और येलो कलर ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध होगा वहीं सीरे में केवल ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन के साथ लांच किया जाएगा।

जानकारों के अनुसार नोकिया साबरे 710 की कीमत सीरे के मुकाबले थोड़ी ज्‍यादा हो सकती है, वैसे कंपनी ने नोकिया साबरे की कीमत 20,000 रूपए निधर्रित की है जबकि सीरे की कीमत को अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।


नोकिया साबर 710

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X