Home
Mobile

जल्‍द आ रहा है नोकिया का पहला टी सीरीज स्‍मार्टफोन

जल्‍द आ रहा है नोकिया का पहला टी सीरीज स्‍मार्टफोन


नोकिया ने कुछ सालों से ऐसे कई सीरीज लांच किए हैं जिन्‍होनें न केवल भारत में बल्‍कि विदेशों में भी नाम कमाया है। नोकिया ने फिर से एक नया सीरीज लांच किया है जो एक टी सीरीज है और खास बात तो यह है कि इसने इसमें एक मॉडल भी जोड दिया है। जिसका नाम टी 7 है और यह जल्‍द ही आने वाला है।

फोन का आकार 113.5 x 59 x 12.8 एमएम और भार 134 ग्राम है। इसकी एमोल्‍ड टच स्‍क्रीन का साइज 3.4 इंच है जिसका रेजूलूशन 360 x640 पिक्‍सल है। इसमें 1 जीबी का रौम और 256 एमबी की सिस्‍टम मेमोरी दी हुई है। इसके साथ ही आप इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के दा्रा 32 जीबी तक मेमोरी को बढा भी सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा है जिसका रेजूलूशन 3264 x 2448 पिक्‍सल है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में एक वीजीए कैमरा भी है। फोन में कनेक्‍टिविटी के लिए ब्‍लूटूथ, जीपीआरएस, वाइफाइ, जीपीएस, 2 जी और 3 जी के नेटवर्क की सुविधा दी हुई है। फोन में 680 मेगाहर्ज का एआरएम 11 प्रोसेसर लगा हुआ है।

फोन में 1200 एमएएच की लीथियम आयन बैट्री लगी है जो 360 घंटे का स्‍टैंडबाइ टाइम और 2 जी और 3 जी नेटवर्क के लिए अलग अलग टाइम देती है। इसमें आप पावर पांइट, पीडीएफ, वर्ड, एक्‍सेल आदि फाइल पर काम कर सकते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 15,000 रु के आसपास तक की होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X