Home
Mobile

खराब बैट्री की समस्‍या को जल्‍द दूर करेगा नोकिया ल्‍यूमिया

By Super
खराब बैट्री की समस्‍या को जल्‍द दूर करेगा नोकिया ल्‍यूमिया


नोकिया ल्‍यूमिया 800 कई दिनों से अपनी खराब बैट्री को लेकर चर्चा में है। इस बात का तब खुलासा हुआ जब यूके के एक ल्‍यूमिया ग्राहक ने इस समस्‍या की रिपोर्ट नोकिया सेंटर में दर्ज करवाई थी।

अब जा कर नोकिया के प्राधिकारियों ने इस समस्‍या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बात करने पर उन्‍होने जानकारी दी की जो लोग नोकिया ल्‍यूमिया को कई दिनों पहले से यूज़ कर रहे हैं उनके फोन में अभी तक बैट्री को लेकर कोई समस्‍या नहीं आई है। हांलाकि नोकिया प्रधिकारी ने बताया कि वह नोकिया में जल्‍द ही दो अपडेट करेगें, पहला अपडेट दिसंबर और दूसरा जनवरी के महीने में करेगें।

इस स्‍मार्टफोन का पहला अपडेट बैट्री की समस्‍या से आपको निजात दिलाने के लिए होगा। फिलहाल फोन में 1300 एमएएच की क्षमता वाली बैट्री लगी हुई है पर अपडेट होने के बाद इसमें पूरे 1450 एमएएच क्षमता वाली शानदार बैट्री होगी। कंपनी ने यह भी बताया कि केवल एक ग्राहक की समस्‍या को सब ही की समस्‍या नहीं माना जा सकता, अगर किसी के हैंडसेट में कोई खराबी आ जाती है तो वह उसको अपने पास के किसी नोकिया सेंटर में ले जा सकता है।

फिलहाल नोकिया ल्‍यूमिया अभी और भी कई जगहों पर लांच होना बा‍की है। इसलिए नोकिया जल्‍द से जल्‍द उसमें अपडेट करने की पूरी त्‍यारी में है। जब तक दुनियां भर में यह हैंडसेट पहुचेंगे तब तक नोकिया इस समस्‍या से निपट चुका होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X