इस दिवाली घर लांए नोकिया का शानदार फोन एक्स 2

एक्स 2 में 2.2 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है जो 240 x 20 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। सिंबेइन एस 40 आपरेटिंग सिस्टम से लैस एक्स 2 में की 32 जीबी की एक्पेंडेबल मैमोरी के साथ इंटरनल मैमोरी स्पेस भी अच्छा है जिसमें आप ढेर सारे गाने और वीडियो सेव कर सकते हैं। फोन में दिया गया मीडिया प्लेयर कई तरह के ऑडियो और वीडियो फार्मेट सपोर्ट करता है।
एक्स2 में लाजवाब साउंड क्वालिटी के साथ एफएम रेडियो का ऑपशन दिया गया है आप चाहें तो एफएम में चल रहें अपने मनपसंद गाने को रिकार्ड भी कर सकते हैं। इतनी कम कीमत के बावजूद नोकिया एक्स2 में फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटर्वकिंग साइट के अलावा जीमेल और हॉटमेल एक्सेस का ऑपशन मौजूद है। दमदार बैकप के लिए एक्स 2 में बीएल-5सीबी 800 एमएएच लीथियम बैटरी इनबिल्ड है जो 7.4 घंटे टॉकटाइम के साथ 643 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है।
कुल मिलाकर नोकिया के एक्स2-05 में दिए गए म्यूजिक प्लेयर, सोशल नेटर्वकिंग साइट एक्सेस और शानदार मैमोरी सपोर्ट आप्शन इसको एक कंप्लीट फोन बनाते है। इसकी कीमत तो और हैरान करने वाली है, भारतीय बाजार में नोकिया ने अपने नए फोन को मात्र 3,750 रूपए में लांच किया है तो इस दिवाली किसी को कुछ तोहफे में देना चाहते है इससे अच्छा गैजेट और कोई नहीं है।
नोकिया एक्स 2-05 के फीचरों पर एक नजर
- 2.2 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन
- 240 x 20 स्क्रीन रेज्यूलूशन सपोर्ट
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- सिंबेइन एस 40 आपरेटिंग सिस्टम
- 643 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
- 7.4 घंटे का टॉकटाइम
- 800 एमएएच लीथियम बैटरी
- सोशल नेटर्वकिंग साइट एक्सेस


Click it and Unblock the Notifications








