Home
Mobile

Nokia के इस प्रीमियम फोन पर मिल रहा 12 हजार तक का भारी छूट, जानें नई कीमत और ऑफर डिटेल

Nokia X30 5G Price cut: नोकिया X30 5जी की कीमतों में भारी कटौती की गई है। जिसके बाद इस 5जी स्मार्टफोन को ग्राहक कीमत काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, स्मार्टफोन ब्रांड Nokia ने अपने इस प्रीमियम फोन को साल की शुरूआत फरवरी 2023 में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत कंपनी ने भारतीय बाजार में 48,999 रुपये तय किया था। तो चलिए आगे आपको इस फोन की नई कीमत और इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nokia X30 5G कीमत

Nokia X30 5G को आप 12000 रुपये तक के बंपर डिस्काउंट के साथ महज 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसे नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन की एंट्री भारत में 48,999 रुपये की कीमत के साथ हुई थी। जिसे आइस व्हाइट और क्लाउडी ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया था।

Nokia के इस प्रीमियम फोन पर मिल रहा 12 हजार तक का भारी छूट, जानें

Nokia X30 5G स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया के इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन की स्क्रीन 700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रही है। साथ ही इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिल रहा है। इसमें क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस फोन को 8 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर मिलेगा , जो अपर्चर एफ/1.8 और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर चलेगा। इसके साथ कंपनी तीन साल तक OS अपडेट के अलावा तीन साल तक मंथली सिक्यॉरिटी पैच भी देगी।

इसे पावर देने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर्स शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can buy Nokia X30 5G for just Rs 36,999 with a bumper discount of up to Rs 12,000. Which has been listed with the new price on Nokia's official website and e-commerce site Amazon India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X