Nokia X30 5G की भारत में 20 फरवरी से होगी सेल, जाने कीमत

HMD ग्लोबल जल्द ही भारत में Nokia X30 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन पिछले साल ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था और भारत में इसकी सेल 20 फरवरी से शुरू होगी। सेल के लिए 5 दिन और बचे हैं। इन फोन की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच में रखा गया है। वहीं दूसरी ओर, Nokia X30, 5G सपोर्ट और OIS-सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल कैमरा के साथ मिड-बजट ऑफर करता है। बता दें कि कंपनी का कहना है कि Nokia X30 तीन साल के Android OS को सपोर्ट के साथ आएगा ।
Nokia X30 5G की कीमत
ग्लोबल मार्केट में Nokia X30 5G की कीमत 529 डॉलर यानी करीब 43,800 रुपये है। भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं हम X30 के ग्लोबल वर्जन और भारतीय वर्जन के जैसे होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसका मतलब है कि Nokia X30 में यूनीबॉडी डिजाइन होगा और यह ब्लू और व्हाइट कलर में आएगा। फ्रंट पैनल में सिंगल सेल्फी कैमरे के लिए होल पंच शामिल किया जाएगा ।
Nokia X30 5G की बॉडी रिसाइकिल मटेरियल से बनाई गई है
फोन फुल-एचडी + (1080 x 2400) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का स्पोर्ट करेगा। ग्लोबल वेबसाइट पर, नोकिया का कहना है कि फ्रंट पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से सुरक्षित है, जो आमतौर पर हाई-एंड स्मार्टफोन में होते हैं। इसके साथ ही कंपनी का यह भी कहना है कि Nokia X30 5G की बॉडी 100% रिसाइकिल एल्युमीनियम और 65% रिसाइकिल प्लास्टिक से बनाई गई है।

Nokia X30 5G कैमरा
Nokia X30 में पीछे की तरफ दो कैमरे शामिल किए गए हैं। कैमरा सिस्टम में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। बता दें कि बाद वाला कैमरा यूजर्स को वीडियो और फास्ट फोटो कैप्चर करने में मदद करता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल किया गया है, जिसमें 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। कैमरा मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश भी शामिल है।
Nokia X30 5G स्मार्टफोन की बैटरी
यह फोन हार्डवेयर स्नैपड्रैगन 695 पर बेस्ड है और इसमें 33W चार्जिंग के साथ 4200mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Nokia X30 5G में 256GB स्टोरेज, 8GB RAM, OZO ऑडियो, एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP67 रेटिंग और बॉक्स में एक USB टाइप- C केबल मिलेगा।
Nokia का सबसे महंगा फोन
फिलहाल Nokia G60 5G कंपनी की आधिकारिक साइट पर Nokia का सबसे महंगा फोन है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है और यह 6.5 इंच के डिस्प्ले और समान स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ आता है। इसमें OIS-सपोर्ट के साथ कैमरा शामिल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








