Home
Mobile

नोकिया और सैमसंग के स्‍मार्टफोन में छिड़ी जंग

By Super
नोकिया और सैमसंग के स्‍मार्टफोन में छिड़ी जंग
स्‍मार्टफोन की रेस में नोकिया और सैमसंग इस समय सबसे आगे है दोनों कंपनियों के कई स्‍मार्टफोन बाजार में उपलब्‍ध है, नोकिया का एक्‍स 6 और सैमसंग के गैलेक्‍सी मिनी की बाजार में काफी मांग है हो भी क्‍यों न दोनों फोन में दी गई खूबियां ही इतनी लाजवाब है।

लगभग सभी स्‍मार्टफोन में एंड्राएड बेस प्‍लेटफार्म दिया जा रहा है सैमसंग के गैलेक्‍सी मिनी में एंड्राएड का वी 2.2 आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। 600 मेगाहर्ट के इनबिल्‍ड सीपीयू से मिनी को दमदार परफार्मेंस मिलती है। मिनी में 3.2 इंच्‍ा टीएफटी स्‍क्रीन की टच क्‍वालिटी काफी फाइन है। अगर आप क्‍वार्टी कीपैड का प्रयोग करना वाहते है तो फोन में वर्चुअल कीपैड का ऑप्‍शन मौजूद है। नोकिया 6 के फीचर भी गैलेक्‍सी मिनी से कुछ कम नहीं है। नोकिया एक्‍स 6 में एंड्राएड की जगह 9.4 वर्जन का सिंबेयन आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है।

स्‍क्रीन साइज की बात करे तो एक्‍स में 3.2 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो मिनी की स्‍क्रीन साइज के बराबर ही है। नोकिया एक्‍स 6 के मुकाबले गैलेक्‍सी मिनी में ज्‍यादा पावर का कैमरा दिया गया है। नोकिया में 5 मेगापिक्‍सल के साथ 2592 X 1944 रेज्‍यूलूशन का कैमरा दिया गया है वहीं गैलेक्‍सी मिनी में 2048 X 1536 पिक्‍सल के साथ 3.15 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। जाहिर सी बात है नोकिया में दिए गए कैमरे की क्‍वालिटी गैलेक्‍सी के मुकाबले ज्‍यादा अच्‍छी है।

सैमसंग गैलेक्‍सी मिनी में 160 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी का ऑप्‍शन मौजूद है फिलहाल कंपनी सैमसंग मिनी की खरीद पर 2 जीबी का मैमारी कार्ड फ्री दे रही है। नोकिया के एक्‍स 6 में 128 एमबी की इंटरनल मैमोरी के साथ 8 जीबी की एक्‍पेंडेबल मैमोरी की सुविधा दी गई है। बाजार में सैमसंग गैलेक्‍सी मिनी की अनुमानित कीमत 7858 रूपए है वहीं नोकिया एक्‍स 12,599 में सभी स्‍टोर में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X