Nokia XR21 स्मार्टफोन की अब इन देशों में हुई धमाकेदार एंट्री, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश, इतनी है कीमत
Nokia XR21 स्मार्टफोन को अब ऑस्ट्रेलिया के साथ ही कुछ यूरोपीय देशों में भी लॉन्च कर दिया गया है। इसमें यूजर्स को कंपनी 6GB रैम के साथ धांसू फीचर्स दे रही है। ऑस्ट्रेलिया में इस लेटेस्ट फोन के साथ ग्राहकों को एक फ्री नोकिया का वायरलेस स्पीकर 2 और 33W चार्जर दिया जा रहा है। वहीं यूरोपीय कस्टमर्स को इस फोन के साथ Nokia Clarity ईयरबड्स फ्री दिए जाएंगे। इस फोन को IP68 सर्टिफिकेशन मिला है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आगे बताते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने इस डिवाइस को Nokia XR21 को अमेरिका में लॉन्च किया था। इसके पहले मई में इस फोन की एंट्री यूके में हुई थी। इसके बाद अब कंपनी ने इसे 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ यूरोपीय देशों में लॉन्च किया है। ऑस्ट्रेलिया में फोन को सिंगल वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के ग्राहकों को कंपनी अपने इस हैंडसेट के साथ एक फ्री नोकिया वायरलेस स्पीकर 2 और 33W चार्जर दे रही है।

Nokia XR21 की कीमत
Nokia XR21 के कीमत की बात करें तो इसे ऑस्ट्रेलिया में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को AUD 799 यानि कि, लगभग 44,700 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में इसे 599 यूरो यानि कि लगभग 53,300 रुपये के साथ लाया गया है। इसे सिंगल कलर मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है।
Nokia XR21 स्पेसिफिकेशंन्स
Nokia XR21 में यूजर्स को 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। कंपनी ने अपने इस फोन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दिया है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट है, जिसके साथ 6GB रैम की पेअरिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है। वहीं सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल के साथ आ रहा है। रियर में LED फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो क़लिंग के लिए इसमें16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
कंपनी का दावा है कि, इस हैंडसेट को MIL-STD 810H और IP68 सर्टिफिकेशन मिले हैं। जो इसे एक टफ स्मार्टफोन बनाता है। इसके साथ ही डस्ट और वॉटर प्रूफ बनाने के लिए इसे IP69 रेटिंग मिली है। । यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आ रहा है। इसमें एक्स्ट्रा लाउड स्पीकर कंपनी ने दिए हैं। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm जैक, USB-C पोर्ट, NavIC, 5G, WiFi, और Bluetooth 5.1 मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








