Home
Mobile

Nokia XR30 स्मार्टफोन आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक, जाने डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

Nokia XR30 स्मार्टफोन आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक, जाने स्पेसिफिकेशन

इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद , नोकिया एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है । हालांकि, कंपनी ने अभी अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले, WinFuture.de की एक नई रिपोर्ट में Nokia XR30 के लीक हुए डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बताया गया है।

इस स्मार्टफोन को पहले Nokia Sentry 5G बताया जा रहा था। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक अब इसे Nokia XR या XR30 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 2022 में, HMD ग्लोबल के रोडमैप में Nokia "सेंट्री 5G" को दिखाया गया था। चलिए अपकमिंग नोकिया स्मार्टफोन से संबंधित लीक हुई जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Nokia XR30 की कीमत

Nokia XR30 रग्ड स्मार्टफोन को $499 (40,820 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। यह दो कलर ऑप्शनों में आएगा, जिसमें ग्रीन और ब्लैक है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Nokia XR30 स्मार्टफोन आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक, जाने स्पेसिफिकेशन

Nokia XR30 डिजाइन, स्पेसिफिकेशन

आधिकारिक मार्केटिंग इमेज में, यह देखा जा सकता है कि आने वाले फोन का लुक काफी मजबूत है। फोन के पीछे, आप कैमरा मॉड्यूल देख सकते हैं, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश दिया गया है।

Nokia XR30 कैमरा और बैटरी

कैमरों की बात करें तो, अपकमिंग Nokia XR30 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक Nokia XR30 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी होगी।

अभी तक, डिस्प्ले और चिपसेट सहित स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल्स सामने नहीं आए हैं। लेकिन हम जो जानते हैं वह यह है कि यह एक 5G स्मार्टफोन होगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें, क्योंकि कंपनी आने वाले महीनों में आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The upcoming Nokia XR30 will sport a dual rear camera setup that will include a 64MP primary camera and an 8MP ultra-wide-angle sensor. On the front, it will have a 16MP selfie camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X