Home
Mobile

क्या 'Trump का Mobile' पड़ेगा Nothing Phone (3) पर भारी? कंपनी के मालिक दिखे परेशान

T1 Phone vs Nothing Phone 3: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब टेक्नोलॉजी और मोबाइल इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। सोमवार, 16 जून को ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की नई कंपनी Trump Mobile ने T1 Phone लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ ही ट्रंप ब्रांड ने एक बार फिर अपने नाम का बढ़करते हुए नया बाजार तलाशने की कोशिश की है।

क्या 'Trump का Mobile' पड़ेगा Nothing Phone (3) पर भारी?

Nothing के CEO का रिएक्शन

लंदन स्थित स्मार्टफोन कंपनी Nothing के CEO Carl Pei ने भी इस अनाउंसमेंट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि Phone (3) को अब टक्कर मिल गई है। हम तो गए काम से। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि उन्होंने ये पोस्ट मजाकिया अंदाज में किया था।

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने T1 Phone की तारीफ की है और लिखा है कि यह फोन अविश्वसनीय है। तेज, सुंदर, सब कुछ करता है। लोग बदल रहे हैं, वे बेकार चीजो से थक चुके हैं। यह पूरी तरह से विनर है। हर कोई इसे पसंद करता है।

ट्रंप की नई पहल

T1 Phone फोन की घोषणा Donald Trump Jr. और Eric Trump ने न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में की। इस इवेंट को खास तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की 2016 राष्ट्रपति चुनावी अभियान की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था।

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि हम एक ऐसा पूरा पैकेज पेश कर रहे हैं, जिसमें यूजर्स को एक ही मासिक शुल्क पर टेलीमेडिसिन, रोडसाइड असिस्टेंस, और 100 देशों में अनलिमिटेड टेक्स्टिंग की सुविधा मिलेगी।

T1 फोन की कीमत और स्पेक्स

Trump T1 Phone को अगस्त 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 499 डॉलर (लगभग 42,900 रुपये) रखी गई है और खरीदारी के लिए 100 डॉलर का डाउन पेमेंट देना होगा। फोन में प्रीमियम फील देने के लिए इसे गोल्डन कलर में पेश किया गया है।

  • फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो ये एंड्रॉयड 15 पर ही काम करता है।
  • इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • इसके अलावा कंपनी ने फोन में 5000mAh की बैटरी भी दी है।
  • T1 Phone में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
  • इसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
  • सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक की सुविधा है।

अमेरिका में होगा मैन्युफैक्चर

Trump T1 फोन को 'Designed and Built in the USA' टैगलाइन के साथ पेश किया जा रहा है। इसका मकसद उन कस्टमर्स को आकर्षित करना है जो विदेशी ब्रांड्स की तुलना में अमेरिकी-निर्मित प्रोडक्ट्स को चुनना चाहते हैं।

यह फोन अमेरिका में बने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से एक होगा। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह स्मार्टफोन अमेरिकन मार्केट में iPhone और Samsung जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे पाएगा या नहीं। आने वाले महीनों में इसके रिव्यू और यूज़र रिस्पॉन्स पर सभी की नजरें रहेंगी।

T1 Phone vs Nothing Phone 3

फीचर

T1 Phone Nothing Phone (3)
डिस्प्ले 6.8-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट 6.77-इंच AMOLED, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz, 3000 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर Android 15 पर आधारित Snapdragon 8 Gen 3 (पिछला फ्लैगशिप चिपसेट)
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 Android 15 या कस्टम OS
रैम और स्टोरेज 12GB RAM + 256GB (एक्सपेंडेबल) अनुमानित 12GB RAM + 256GB/512GB वैरिएंट
कैमरा (रियर) 50MP सिंगल कैमरा 50MP ट्रिपल कैमरा (प्राइमरी + टेलीफोटो + अल्ट्रा-वाइड)
कैमरा (फ्रंट) जानकारी नहीं 32MP सेल्फी कैमरा
बैटरी 5000mAh 5,000mAh
डिजाइन गोल्ड फिनिश, ट्रंप ब्रांडिंग पारदर्शी बैक, डॉट-मैट्रिक्स रियर पैनल, नो ग्लिफ लाइट्स
सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट सेंसर + AI फेस अनलॉक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (अनुमानित)
कीमत (अनुमानित) $499 (लगभग ₹42,900) 70,000 - 90000 रुपये
लॉन्च डेट अगस्त 2025 1 जुलाई 2025
 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Ceo carl pei reaction as trump launches latest Trump T1 Mobile in america
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X