भारत में Nothing CMF Phone (1) इस दिन होगा लॉन्च,जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
Nothing ने CMF ब्रांड के पहले स्मार्टफोन CMF Phone 1 की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। यह सीएमएफ का पहला फोन है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया जा रहा है।
इसके साथ ही कंपनी CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 को भी लॉन्च करेगी। CMF फोन 1 में CMF बड्स के समान नीचे की ओर घूमने वाला डायल मिलेगा। आईए आगे इनकी सभी खासियतों को जानते हैं।
CMF Phone 1 भारत में संभावित कीमत- नथिंग सीएमएफ फोन 1 को भारत में 8 जुलाई दोपहर 02:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी CMF-ब्रांड वाले स्मार्टफोन के साथ CMF बड्स प्रो 2 TWS ईयरबड्स और CMF वॉच प्रो 2 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग के बाद देश में इनकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। कीमत की बात करें तो इसे 20 हजार सेगमेंट में लाया जा सकता है।
गौरतलब है कि, Nothing Phone (2a) की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। यानि कि, CMF Phone 1 नथिंग ब्रांड का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है।
CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन- नथिंग CMF Phone 1 के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Phone (2a) के समान होगा। लेकिन इसके कैमरा सेटअप में बदलाव देखने को मिलेगा।
अब तक सामने आई लीक के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके साथ ही इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जानें की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS पर काम कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो सीएमएफ फोन 1 रिप्लेसेबल बैक-पैनल के साथ आएगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलेगा। इसके अलावा वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








