Home
Mobile

Nothing ने भारत में पकड़े 1000+ Fake प्रोडक्ट; Phone (4a) Launch से पहले बड़ा एक्शन

Nothing Fake Products in India:Nothing अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Phone (4a) को 4 मार्च को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने भारत में एक गंभीर समस्या पर ध्यान खींचा है । ये समस्या counterfeit यानी नकली Nothing और CMF products की बढ़ती बिक्री है।

Nothing ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खुलासा किया गया कि कंपनी ने भारत में 1000 से ज्यादा fake Nothing और CMF accessories को ट्रैक किया है। इनमें ज्यादातर नकली प्रोडक्ट्स TWS earbuds, chargers और अन्य एक्सेसरीज़ शामिल हैं।

Nothing ने भारत में पकड़े 1000+ Fake प्रोडक्ट

भारत में नकली Nothing प्रोडक्ट्स का बड़ा नेटवर्क

Nothing के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर कई दुकानों पर raids की गईं, जहां बड़ी संख्या में नकली प्रोडक्ट्स जब्त किए गए। ये फेक प्रोडक्ट्स असली Nothing और CMF accessories जैसे दिखते हैं, जिससे आम ग्राहक आसानी से धोखा खा सकता है।

कंपनी का कहना है कि ये नकली सामान खासतौर पर छोटे लोकल स्टोर्स में ज्यादा बिक रहे हैं, जहां ग्राहक अक्सर ब्रांड की authenticity verify नहीं कर पाते।

Co-founder ने जताई चिंता

Nothing के co-founder और Nothing इंडिया प्रेसीडेंट Akis Evangelidis ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से कई यूज़र्स नकली प्रोडक्ट्स की शिकायत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि CMF Buds और Headphone Pro जैसे प्रोडक्ट्स लोकल मार्केट में खुलेआम बिक रहे हैं, लेकिन ये सही नहीं हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दुकानों पर ऐसे प्रोडक्ट्स भी बिक रहे थे जो अभी लॉन्च ही नहीं हुए हैं, फिर भी उन्हें Nothing या CMF ब्रांडिंग के साथ बेचा जा रहा है।

कुछ नकली एक्सेसरीज में तो अनरिलिज्ड कलर वेरिएंट तक देखने को मिले, जिससे साफ है कि नकली प्रोडक्ट बनाने वाले एडवांस तरीके अपनाने लगे हैं।

नकली एक्सेसरीज क्यों हैं खतरनाक?

कंपनी ने चेतावनी दी है कि फेक एक्सेसरीज केवल पैसे की बर्बादी नहीं हैं, बल्कि यह सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरी हो सकती हैं।

  • ये प्रोडक्ट्स proper safety testing से नहीं गुजरते है।
  • इनमें खराब वायरिंग या low-quality कॉम्पोनेंट हो सकते हैं
  • फॉल्टी चार्जर या इयरबड्स फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं
  • रेयर मामलों में ओवरहीटिंग या दुर्घटना का खतरा भी हो सकता है
  • Nothing ने साफ कहा कि fake एक्सेसरीज ऑरिजनल जैसा भरोसा नहीं दे सकतीं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दिख रहे फेक प्रोडक्ट

यह समस्या सिर्फ ऑफलाइन मार्केट तक सीमित नहीं है। Nothing ने माना कि कुछ नकली प्रोडक्ट्स ऑनलाइन भी बिक रहे हैं।

यहां तक कि Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर भी फेक लिस्टिंग सामने आई हैं, जबकि Flipkart भारत में Nothing का exclusive e-commerce पार्टनर है।

इससे साफ है कि counterfeit नेटवर्क अब online marketplaces तक भी फैल चुका है।

Genuine Nothing प्रोडक्ट कैसे पहचानें?

Nothing ने ग्राहकों को कुछ tips दिए हैं जिससे वे असली और नकली प्रोडक्ट्स में फर्क कर सकें:

1. Official Branding देखें

Original chargers पर "CMF by Nothing Original" लिखा होता है।

2. Reviews जरूर चेक करें

Online listing में बहुत कम reviews या suspicious feedback हो तो सतर्क रहें।

3. बहुत सस्ती कीमत से बचें

अगर accessory का price बहुत ज्यादा discounted है, तो उसके fake होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. Authorized Sellers से ही खरीदें

Nothing की वेबसाइट या trusted platforms से ही purchase करना सुरक्षित रहेगा।

भारत में counterfeit gadgets क्यों बढ़ रहे हैं?

भारत एक price-sensitive और बहुत बड़ा market है। यहां लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे Apple और Samsung के भी नकली प्रोडक्ट्स आम हैं।

लोकल offline दुकानों का प्रभाव अब भी काफी मजबूत है, खासकर छोटे शहरों में जहां online shopping हर किसी के लिए आसान नहीं।

ऐसे में Nothing का action लेना एक जरूरी कदम माना जा रहा है।

ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत

Nothing द्वारा 1000+ fake products पकड़ना दिखाता है कि counterfeit market कितना बड़ा हो चुका है। कंपनी की यह कार्रवाई आने वाले समय में नकली sellers पर लगाम लगाने में मदद कर सकती है।

अगर आप Nothing या CMF accessories खरीदने जा रहे हैं, तो हमेशा trusted sources से ही खरीदें, ताकि आपका पैसा और आपकी सुरक्षा दोनों सुरक्षित रहें।

More from GizBot

Best Mobiles in India

English summary
Nothing Finds Over 1000 Fake Products in India Ahead of Phone (4a) Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X