Home
Mobile

Google, Samsung के बाद अब Nothing भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल फोन, देखें कीमत से लेकर क्या कुछ होगा खास

Nothing Phone 2 और बजट फोन Phone 2 (a) की सफलता के बाद कंपनी अब फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। जिसे Nothing Fold (1) के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी का पहला फोल्डेबल Nothing Fold (1) स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट रेंडर हाल ही में लीक हुआ है।

नथिंग फोल्डेबल फोन के रेंडर ने नथिंग लवर्स में एक नई उम्मीद और उत्सुकता बढ़ा दी है। तो आइए आपको आगे इसकी लॉन्चिंग से लेकर इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, डिटेल में जानते हैं।

Google, Samsung के बाद अब Nothing भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल फोन

इंडस्ट्रियल डिजाइनर सारंग सेठ ने नथिंग के फोल्डेबल फोन का एक शानदार कॉन्सेप्ट रेंडर तैयार किया है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। सारंग जो पहले Apple के कई प्रोडक्ट्स के डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है, न इस फोल्डेबल फोन में नथिंग के Glyph डिजाइन और ट्रांसपैरेंट बैक को शामिल किया है।

खास बात ये है कि हिंज पर एक छोटा डिस्प्ले दिया गया है, जो नोटिफिकेशन को दिखाता है। इस कॉन्सेप्ट फोन का डिजाइन टेक्नोलॉजी और स्टाइल का बेहतरीन संगम नजर आता है।

Nothing Fold (1) Concept एक नई औऱ आकर्षक पेशकश है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और यूनिक डिजाइन के साथ कई बदलाव देखने को मिलते हैं। फोन के बैक में Glyph लाइटिंग में भी बदलाव किया गया है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Fold (1) में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर होगा, साथ ही 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज की सुविधा भी मिलेगी। यह फोल्डेबल फोन न केवल अपनी टेक्नोलॉजी बल्कि अपने शानदार डिजाइन के लिए भी आकर्षक नजर आता है।

Nothing Fold (1) में 5,500mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इंडस्ट्रियल डिजाइनर की मानें तो इसकी कीमत 799 यूरो यानि (लगभग 80,000 से लेकर 85,000 रुपये) हो सकती है, जो इसे मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus, Samsung और Google के फोल्डेबल स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा अफोर्डेबल बनाता है, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा होती है। यह स्मार्टफोन यूजर्स को शानदार फीटर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ एक किफायती ऑप्शन ऑफर कर सकता है।

Nothing Phone (3) के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन कार्ल पे की कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतारने की योजना बना सकती है। इसके अलावा Nothing Phone (3) को भी अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किा जा सकता है। दोनों नए स्मार्टफोन को Mobile World Congress (MWC 2025) में पेश किए जानें की उम्मीद है, जो नथिंग के अपकमिंग फ्लैगशिप और मिड बजट डिवाइसेज के लिए एक बड़ा इवेंट साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing foldable phone 1 coming soon know price and details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X