Home
Mobile

4 मार्च को Nothing का नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च, जानें इसके टॉप फीचर्स

Nothing अपने अगले स्मार्टफोन को 4 मार्च को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने यह जानकारी X पर एक टीजर पोस्ट के जरिए दी, जिसमें फोन के कैमरा मॉड्यूल की फोटो शेयर की गई है। यह मॉड्यूल पिल शेप का है, जिसमें दो कटआउट हैं, जो ट्रिपल कैमरा सेटअप की संभावना को दर्शाते हैं। लॉन्च का समय 10:00 GMT/3.30 PM IST तय किया गया है।

Nothing का नया फोन

Nothing का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि, यह Nothing Phone (3) होगा या कोई नया डिवाइस। कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पेई के लीक हुए मेल से संकेत मिलता है कि Nothing 2025 की पहली तिमाही में नया स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रहा है। खास बात यह है कि ईमेल में इस्तेमाल की गई लैंग्वेज से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह Phone (3) नहीं होगा, बल्कि कुछ अलग हो सकता है।

Nothing का नया स्मार्टफोन 4 मार्च को होगा लॉन्च

मार्च तिमाही के आखिरी महीने में Nothing अपना नया डिवाइस लॉन्च कर सकता है, जो कंपनी के लिए एक नई शुरूआत हो सकती है। जहां तक Nothing Phone (3) का सवाल है, कंपनी इसे 2025 की पहली छमाही में पेश करने की योजना बना रही है। दिलचस्प यह है कि Nothing ने आगामी डिवाइस के यूजर इंटरफेस में नए इनोवेशन की कोई जानकारी नहीं दी है, जो सॉफ्टवेयर या इंटरएक्शन के अपग्रेड को दर्शाता हो। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि, नया डिवाइस कुछ अलग और नया पेश कर सकता है, जो कंपनी के लिए एक नई दिशा में कदम हो सकता है।

Nothing Phone (3) संभावित स्पेसिफिकेशंस और कीमत

लीक्स की मानें तो Phone (3) में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से यह जानकारी सामने आई है कि Nothing Phone (3) को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेन प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जिसमें 8GB RAM होगी और सिंगल-कोर टेस्ट में 1,149 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,813 स्कोर मिल सकता है। यह डिवाइस Android 15 पर काम कर सकता है। अब कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग $600 (तकरीबन 50,000 रुपये) सेशुरू हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing New Smartphone Launching on March 4th, What to Expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X