Home
Mobile

Nothing Phone (1) का ऐलान, CEO कार्ल पेई ने कहा, iPhone को देंगे टक्कर

नथिंग (Nothing) ने आखिरकार अब स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख दिया है और Nothing Phone (1) की घोषणा की है। The Truth इवेंट में नथिंग के सीईओ कार्ल पेई (Carl Pei) ने कहा है कि Nothing के स्मार्टफोन्स iPhone को टक्कर देंगे और उससे कई गुना बेहतर होंगे।

Nothing Phone (1) का ऐलान, CEO कार्ल पेई ने कहा, iPhone को देंगे टक्कर

इवेंट में Nothing के सीईओ Carl Pei ने नए जेनेरेशन के iPhone पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक तरह के एक जैसे दिखने वाले ही स्मार्टफोन आ रहे हैं। इसलिए नथिंग ने यह तय किया है कि इनोवेशन के पथ पर आगे बढ़ेंगे ओर कुछ ऐसा लेकर आएंगे जो iPhone पर भी भारी पड़ेगा।

इसके अलावा इवेंट के दौरान कार्ल पेई ने यह भी कहा कि कंपनी ऐपल का सबसे आकर्षक ऑप्शन बनना चाहती है और उन्हें टक्कर देगी। इवेंट में की गई सबसे दिलचस्प घोषणाओं में से एक यह थी कि कंपनी वर्तमान में अपना पहला स्मार्टफोन डेवलप कर रही है, जिसे नथिंग फोन (1) (Nothing Phone (1) कहा जाता है।

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन

इस प्रकार अब 2022 की गर्मियों में नथिंग फोन (1) लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई सटीक टाइमलाइन या डिटेल्स साझा नहीं की है और यह भी नहीं बताया है कि इसे किन देशों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि डिवाइस में स्लैब की एकरसता को तोड़ते हुए एक यूनिक डिजाइन की सुविधा होगी। हालांकि डिजाइन के बारे में भी कुछ ज्यादा नहीं कहा हैं।

डिवाइस एक अज्ञात क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट द्वारा संचालित होगा। डिवाइस को तीन साल का गारंटीड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस इवेंट में कंपनी ने Nothing OS का भी ऐलान किया है। ये स्मार्टफोन Android बेस्ड होगा और इसमें किसी तरह के प्री इंस्टॉल्ड ऐप्स भी नहीं मिलेंगे जैसे अन्य स्मार्टफोन में मिलते हैं।

इसके अलावा, कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा है, हालांकि, पहले की रिपोर्टों से पता चलता है कि यह वनप्लस का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी होगा लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि iPhone को टक्कर देगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Nothing Phone (1) जो नथिंग कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है। पहले कंपनी ने Nothing Ear 1 TWS ईयरबड्स लॉन्च किए थे और अब स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (1) announced, CEO Carl Pei said, will give competition to the iPhone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X