Home
Mobile

Nothing Phone (2) को 35,000 कम कीमत के साथ लाएं घर, जल्दी करें, यहां जानें ऑफर डिटेल

Nothing Phone (2) Offer: अगर आप भी कम कीमत में धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप नथिंग फोन 2 (Nothing Phone 2) को कीमत से लगभग 35 हजार तक की छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। वर्तमान में इस फोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

यहां से करें ऑफर के साथ खरीदारी

आपको बता दें, इस ऑफर्स का लाभ ग्राहक नथिंग की ऑफिशियल साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट पर भी ले सकते हैं। जहां कंपनी ने इसे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है।

Nothing Phone (2) को 35,000 कम कीमत के साथ लाएं घर, जल्दी करें

Nothing Phone (2) पर डिस्काउंट

नथिंग फोन (2) कंपनी ने Nothing Phone (1) के सक्सेसर के तौर पर पेश किया था। जिसकी कीमत 49,999 रुपये है, हालांकि फ्लिपकार्ट पर फिलहाल इस फोन को 39,999 रुपये कीमत पर सेल किया जा रहा है। इसके साथ ही इस फोन पर कंपनी ने बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध कराया है। अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी केनरा बैंक कार्ड के जरिए करता है, तो वह इस पर 5000 रुपये की छूट का लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को 35000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (2) के स्पेक्स

नथिंग फोन 2 में आपको 6.7-इंच FHD+ रेजोलूशन के साथ सेंटर-पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन एड्रेनो 730GPU के साथ क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस है। जिसमें 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड है और नथिंग ओएस 2.0 आउट ऑफ बॉक्स चलाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.2 सैमसंग JN1 सेंसर के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा के साथ आ रहा है, जो EIS और 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो क़े लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Nothing Phone 2 में कंपनी ने 4,700mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
A bumper discount is being offered on Nothing Phone (2). The company has made available bank offers and exchange offers on this phone, which customers can buy with a discount of up to Rs. 35 thousand. You will get these offers on Nothing's official site including e-commerce site.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X