Home
Mobile

Flipkart Sale में Nothing Phone (2) को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदें, जानें ऑफर

Nothing Phone (2) Offer: अगर आपको भी नया फोन खरीदना है तो आपके लिए यह समय सबसे सही साबित हो सकता है। दरअसल फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है, जिसे देखते हुए ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon सेल का ऐलान कर दिया है। इसमें दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को बंपर छूट के साथ स्मार्टफोन्स खरदीने का मौका दे रही हैं। इस मेगा सेल के तहत ग्राहकों को कई फ्लैगशिप फोन्स पर भी भारी छूट का लाभ दिया जा रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट ने भी नथिंग फोन (2) के लिए शानदार डील का ऐलान किया है, जिसके तहत इस फोन पर स्पेशल छूट दिया जाएगा। इसी के साथ इस फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीदने का कंपनी ऑफर दिया जा रहा है। तो चलिए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर डिटेल से लेकर इसकी कीमत और खासियत तक के बारे में बताते हैं।

Nothing Phone (2) पर सेल में ऑफर

वैसे तो नथिंग फोन (2) की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे कस्टमर्स भारी छूट के साथ मात्र 32,999 रुपये खरीद सकेंगे। दरअसल 8 अक्टूबर से नथिंग फोन (2) के सभी वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 5 हजार तक की छूट का लाभ दिया जाएगा।

इतनी होगी कीमत

Nothing Phone (2) के 8 GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं इसके 12 GB रैम और 512GB वाले मॉडल की कीमत 49,999 रुपये होगी। इसके साथ ही नथिंग फोन (2) की ICICI , Axis और कोटक बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 3 हजार तक की इंस्टेंट छूट दी जाएगी। इसके अलावा पुराने फोन को वापिस करने पर इसपर 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का भी ग्राहक लाभ ले सकेगा। इन सभी ऑफर्स के साथ, नथिंग फोन (2) की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी।

Flipkart Sale में Nothing Phone (2) को सबसे कम कीमत में खरीदें, जानें

Nothing Phone (2) की खासियत

Nothing Phone (2) में कंपनी ने 6.7-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजोल्यूशन (2412 × 1080 पिक्सल) के साथ आ रहा है। इस फोन का डिस्प्ले 1000 निट्स की ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे इसे धूप में भी आसानी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसे TSMC की 4nm प्रक्रिया से तैयार किया गया है। इसमें 128GB, 256GB और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए नथिंग फोन (2) में दो 50MP सेंसर मिलेगा। एक Sony IMX890 सेंसर जो मेन लेंस के तौर पर काम करता है और दूसरा Samsung ISOCELL GN1 सेंसर जो अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के रूप में काम करेगा। इसका मेन लेंस OIS के साथ आ रहा है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्थिरता में सुधार करने का काम करता है। इसके साथ ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 4cm के मैक्रो शॉट्स को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP Sony IMX615 का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए नथिंग ने इसमें 4700mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days sale is about to start. Under which Nothing Phone (2) can be purchased at a price much lower than the cost. During this sale, this phone will be made available for sale for Rs 32,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X