Home
Mobile

Nothing Phone 2 डिस्प्ले की जानकारी आई सामने, पहले के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Nothing Phone 2 की बड़ी डिस्प्ले के साथ होगी एंट्री,यहां जानें सबकुछ

Nothing Phone 2 जल्द ही दस्तक देने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही नथिंग के सीईओ और वनप्लस के पूर्व को-फाउंडर कार्ल पेई ने इस फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दे दी है। जिसके अनुसार यह अपकमिंग फोन स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसी कड़ी में अब फोन की डिस्प्ले की जानकारी सामने आई है। जिसमें इस बात का दावा किया गया है, इस फोन का डिस्प्ले पहले मॉडल के मुकाबले बड़ा होने वाला है। फिलहाल इस फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आइए आपको इस फोन की डिस्प्ले की सामने आई जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

6.7 इंच बड़ी डिस्प्ले के साथ होगी एंट्री

डिस्प्ले की जानाकीर खुद कंपनी ने अपने Twitter अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि, Nothing Phone 2 को पहले वाले मॉडल की तुलना में 0.15 इंच बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें, Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई थी, वहीं Nothing Phone 2 को 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।

Nothing Phone 2 की बड़ी डिस्प्ले के साथ होगी एंट्री,यहां जानें सबकुछ

इतना ही नहीं Nothing Phone 2 को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि, यह अपकमिंग हैंडसेट पहले मॉडल के मुकाबले दोगुना फास्ट होगा। जिसमें यूजर्स को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जा रहा है। कंपनी अपने इस नए फोन Nothing Phone 2 के साथ प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग दे रही है। आपको बता दें, इस हैंडसेट में 100 फीसदी रिसाइकल मैटेरियल का यूज किया गया है। साथ ही मेन सर्किट में भी सौ फीसदी रिसाइकल कॉपर फॉइल का यूज हुआ है। गौरतलब है कि, इससे पहले कार्ल पेई ने इस बात का भी खुलासा किया है कि, Nothing Phone 2 को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4700mAh की एक बड़ी बैटरी को शामिल किया जा रहा है।

Nothing Phone 1 की खूबियां

Nothing Phone 1 स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.55 इंच के Full HD+ डिस्प्ले साइज के साथ पेश किया गया था। साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है और फ्रंट कैमरा 16MP का दिया गया है। इस फोन में 4500 mAh Battery मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
New information has come to the fore regarding the display of Nothing Phone 2. In which it has been revealed that this upcoming phone will be launched with a bigger screen display than the first model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X