Nothing Phone 2 का फर्स्ट लुक आया सामने, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Nothing Phone 2 Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नथिंग ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2 के लॉन्चिंग डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 2 के बारे में बताते हुए इस बात का भी ऐलान किया है कि, इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज की चिपसेट का यूज कर रही है। नथिंग फोन 2 को कब तक बाजारों में उतारा जाएगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि Nothing Phone 2 को इस साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है।
नथिंग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन 2 के टीजर की बात करें तो उसके अनुसार नथिंग फोन 2 अपने पहले मॉडल नथिंग फोन 1 का अपडेट वर्जन होगा। इस फोन को कंपनी कई दमदार फीचर्स के साथ पेश करेगी। आपको बता दें, नथिंग के फाउंडर कार्ल पेई ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया था कि Nothing Phone 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज के चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसकी कंपनी ने आधिकारिकतौर पर भी घोषणा कर दी है। जिसके कारण यह स्मार्टफोन अपने पुराने मॉडल से महंगा हो सकता है। Nothing Phone 2 में कंपनी 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी अपने यूजर्स को दे सकती है। इसके साथ ही इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकता है। यह स्मार्टफोन को 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है।
नथिंग फोन 1 के फीचर्स
गौरतलब है कि, Nothing Phone 1 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 32,999 रुपये रखी थी। जिसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में यूजर्स को फ्रंट और बैक पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिल रहा है। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग और 4500mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। इस फोन में ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन दिए गए थे।

नथिंग फोन 2 की लॉन्चिंग डेट
रिपोट्स की मानें तो नथिंग फोन 2 को कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले महीने तक पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








