Home
Mobile

Nothing Phone (2) पर मिल रहा बंपर Phone (3) लॉन्च से पहले 40% तक गिरी कीमत

Nothing Phone (2) Discount: टेक कंपनी Nothing जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने वाली है। जहां एक ओर इस आगामी डिवाइस को लेकर कंपनी लगातार टीजर जारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर Nothing Phone (2) पर Amazon इंडिया में बड़ी छूट दी जा रही है।

ऐसे में अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। आइए इस डिवाइस की कीमत और स्पेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (2) पर मिल रहा 40% डिस्काउंट

Nothing Phone (2) की कीमत

Nothing Phone (2) को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह स्मार्टफोन Amazon India पर सिर्फ 29,997 रुपये में उपलब्ध है, यानी आपको लगभग 40% की सीधी छूट मिल रही है।

इसके अलावा, 'Nothing Summer Sale' के तहत कस्टमर्स 750 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट भी पा सकते हैं, जो 2 जून 2025 तक वैलिड है।

इतना ही नहीं, अगर आप Federal Bank का कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर Phone (2) की कीमत लगभग 27,247 रुपये तक आ जाती है, जो अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • रिफ्रेश रेट: इस डिवाइस में 1Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है।
  • रैम/स्टोरेज: फोन में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
  • कैमरा: Nothing Phone (2) में डुअल कैमरा मिलता है, जिसे 50MP रियर कैमरा (OIS के साथ) और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ जोड़ा गया है।
  • बैटरी: इस फोन में 4700mAh की बैटरी मिलती है।
  • प्रोटेक्शन: इसमें आपको IP54 रेटिंग डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस सुविधा मिलती है।
  • कलर ऑप्शन: फोन को व्हाइट और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जा रहा है।

इसमें Glyph Interface नामक खास लाइटिंग डिजाइन दिया गया है जो नोटिफिकेशन, कॉल और चार्जिंग इंडिकेशन के लिए बैक पैनल में इस्तेमाल होता है। हालांकि, यह Glyph इंटरफेस अगली पीढ़ी में नहीं रहेगा।

Nothing Phone (3) भारत में होगा लॉन्च

Nothing जल्द ही Nothing Phone (3) भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने हाल ही में एक अपडेट में यह जानकारी दी है कि वह अपने पहचान बन चुके Glyph Interface को अब खत्म कर रही है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगला फोन डिजाइन और यूजर इंटरफेस के लिहाज से कुछ नया लेकर आएगा।

Phone (3) के जुलाई 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसके बारे में अधिक जानकारी आने वाले दिनों में सामने आ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 2 getting 40 percent discount before Phone 3 launch check offers and details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X