Home
Mobile

Nothing Phone (2) खरीदने का सही समय, Flipkart GOAT सेल में मिल रही हैं बेहतरीन डील

फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल की शुरूआत हो चुकीहै। जो अगले 25 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में कंपनी अपने ग्राहकों को कई बेहतरीन डील ऑफर रही है। सेल में ग्राहक Nothing Phone (2) को अब तक के सबसे कम कीमत में ले सकेंगे।

कंपनी ने अपने इस फोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। जिसे अब आप 20,000 रुपये की बंपर छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। सेल में इस फोन को 30,000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए आगे इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (2) कीमत - पिछले साल भारत में नथिंग ने फोन (2) के बेस मॉडल 8GB/128GB वेरिएंट को 44,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया था।

जिसकी कीमत इस वक्त 33,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसे 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसके कोई भी बैंक ऑफर शामिल नहीं है।

Flipkart GOAT सेल में Nothing Phone (2) पर बेहतरीन डील

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे व्हाइट और डार्क ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। बैंक ऑफर्स की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट तक के कैशबैक पर भी लिया जा सकता है। वहीं ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 29,700 रुपये तक की छूट का भी लाभ ले सकता है।

Nothing Phone (2) स्पेसिफिकेशन - नथिंग फोन (2) में आपको 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो स्मूथ विजुअल सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले में 1080 x 2412 का रिजॉल्यूशन और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है।

Flipkart GOAT सेल में Nothing Phone (2) पर बेहतरीन डील

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और इन-सेंसर ज़ूम के साथ 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा, Samsung JN1 सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और सेल्फी के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर काम करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 4,700mAh की बैटरी शामिल की है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (2) is available for Rs 29,999 From Flipkart GOAT Sale Check Offer And Specs Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X