Home
Mobile

Nothing Phone 2 की जानें स्पेक्स से लेकर लॉन्चिंग तक की डिटेल, इस दिन होगी धमाकेदार एंट्री

Nothing Phone 2 launch in India: अगर आप भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन नथिंग फोन 2 का इंतजार करे रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल-पेई की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत, अमेरिका समेत ग्लोबल बाजार में 11 जुलाई दस्तक देने जा रही है। कंपनी नथिंग फोन 2 को भी पिछले मॉडल की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही इसमें Glyph इंटरफेस मिलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। तो आइए आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी आपको आगे डिटेल में बताते हैं।

Nothing Phone 2 की में मिल सकते हैं ये खास स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि आपको उपर की लाइन में ही कंफर्म कर दिया गया है कि, Nothing Phone 2 की 11 जुलाई को एंट्री हो रही है। ऐसे में इस फोन के लॉन्च होने में महज एक महीना रह गया है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ चुकी है। जिसके अनुसार इस फोन को 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दे सकती है। वहीं इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 12GB रैम मिल सकता है।

Nothing Phone 2 की स्पेक्स से लेकर फीचर तक की डिटेल यहां जानें

इतना ही नहीं कंपनी अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट पर तीन साल की एंड्रायड अपेडट्स और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे सकती है। वहीं इस फोन के बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे पावर देने के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस फोन की कीमत और सेलिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

भारत में तैयार होगा नथिंग का नया फोन

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में नथिंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर मनु शर्मा ने इस बात का खुलास कर दिया था कि, Nothing Phone 2 स्मार्टफोन को इंडिया में ही तैयार किया जाएगा। आपको बता दें, इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 11 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी नथिंग फोन 1 की तरह ही इसे भी एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing is going to launch Nothing Phone 2 on July 11 in the global market including India. Before its launch, you should know the information from the specs to the price of this upcoming smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X