Nothing Phone 2 512GB स्टोरेज,Glyph लाइटिंग के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Nothing Phone 2 Launched: सभी के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार Nothing ने अपना नया फोन Nothing Phone 2 को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने Nothing Phone 1 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया है। Nothing Phone 2 को नए Glyph इंटरफेस के साथ लाया गया है। इसके अलावा आपको इसमें 512 जीबी का स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इसमें तमाम लेटेस्ट फीचर्स को शामिल किया गया है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन तक के बारे में बताते हैं।
Nothing Phone 2 की कीमत
Nothing Phone 2 को डार्क ग्रे और व्हाइट दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये तय हुआ है। 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये और 12 GB रैम के साथ 512 GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है।
आपको बता दें, Nothing Phone 2 की खरीदारी 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। सबसे खास बात यह है कि, प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को Nothing Ear (2) ब्लैक को मात्र 8,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
Nothing Phone 2 की स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 2 को 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसमें एडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120hz-1z मिल रहा है। इसके साथ यूजर को Nothing OS 2.0 मिलेगा, जिसको लेकर कंपनी ने स्मूद परफॉरमेंस का वादा किया है। Nothing Phone 2 को भी पहले मॉडल की तरह ही आईकॉनिंक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बैक पैनल पर नई Glyph लाइटिंग मिल रही है। इतना सब के बाद होम और लॉक स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस दिया गया है। आपको बता दें, पहले की तुलना में यह नया फोन 1mm स्लिम है। जिसके लेकर पहले भी दावे किए जा चुके हैं। इसके बैक पैनल की लाइट को यूजर्स अपने अनुसार एडजस्ट भी कर सकेंगे। इस लेटेस्ट फोन का फ्रेम एल्यूमीनियम का है, जो कि 100% रिसाइकल है। इसमें 80% रिसाइकल प्लास्टिक का यूज हुआ है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन में 12 GB तक रैम और 512 GB तक की स्टोरेज दिया गया है।

Nothing Phone 2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दोनों लेंस 50 मेगापिक्सल के साथ आएंगे। फोन के साथ Sony IMX890 सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे के साथ 18 बिट इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इसमें मोशन कैप्चर 2.0, एडवांस AI का भी सपोर्ट भी मिल रहा है। Nothing Phone 2 के कैमरे से यूजर्स 4K रिजॉल्यूशन वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसे पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वायर के साथ मात्र 20 मिनट में यह फोन 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








