Nothing Phone 2 की iPhone के इस खास फीचर के साथ हो सकती है एंट्री, यूजर्स की मौज

Nothing Phone 2 स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस फोन को कुछ महीनों के अंदर ही ग्लोबल तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही इस अपकमिंग फोन को लेकर एक रेपोर्ट सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस नए फोन में यूजर्स को आईफोन 14 का एक खास फीचर मिल सकता है। हाल ही में कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन की तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। जिसमें इस फोन का डिजाइन और वीडियो रिकॉर्डिंग का रेड इंडिकेटर दिखाई दे रहा है। भारत में इस स्मार्टफोन की सेलिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू की जा सकती है। आइए आपको बताते हैं कि, इस फोन में आईफोन का कौन सा फीचर शामिल किया जा सकता है।
सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर
लीक रिपोर्ट् की मानें तो कंपनी अपने नए फोन को आईफोन 14 के सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ पेश कर सकती है। यह फीचर इमरजेंसी की हालात में भी यूजर्स को कनेक्टिविटी अवेलेबल कराने में सक्षम होता है। इस फीचर के तहत यूजर अगर किसी ऐसी जगह फंस गया हो जहां नेटवर्क काम नहीं करता है तो वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी से अपनी लाइव लोकेशन को शेयर कर सकता है। इस सर्विस को यूज करने के लिए मोबाइल डेटा और वाई-फाई की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन ये फीचर भारत में काम नहीं करेगा। देश की सुरक्षा के चलके भारत सरकार ने अभी सैटेलाइट कनेक्टिविटी को मंजूरी नहीं दी है। फिलहाल यह सर्विस देश में प्रतिबंधित है।

Nothing Phone (2) के संभावित फीचर्स
यह अपकमिंग स्मार्टफोन 6.5 इंच की फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले 60 Hz और 120 Hz का रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सैमसंग JN1 सेंसर के साथ और दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ मिल सकता है। इस नए फोन को कंपनी 5,000mAh की बैटरी के साथ ला सकती है। जिसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी यूजर्स को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन के साथ कंपनी आपको वायरलेस चार्जिंग भी दे सकती है। Nothing Phone (2) की कीमत की बात करें तो इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, इस फोन की कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा होगी। हालांकि, अभी तक इसके कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि, Nothing Phone (2) पहले वाले Nothing Phone (1) के मुकाबले यह फोन ज्यादा मजबूत और परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा शानदार साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








