Nothing Phone 2 TDRA सर्टिफिकेशन पर आया नजर, मॉडल नंबर का खुलासा, इन खास फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Nothing Phone 2 Update: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing अपने नए हैंडसेट Nothing Phone 2 को जुलाई में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस अपकमिंग फोन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा रहा है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन को UAE के TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इस फोन को लेकर कुछ नए अपडेट्स सामने आए हैं। साथ ही इसका मॉडल नंबर का भी खुलासा हुआ है। तो चलिए आपको आगे इस फोन के सामने आये नए अपडेट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
हालाकि ये पहली बार नहीं है, जब नथिंग फोन को लेकर जानकारी सामने आई हो। इससे पहले भी इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आ चुकी हैं। हालांकि फिलहाल ये अपकमिंग हैंडसेट TDRA सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। जहां इसके बारे में नई जानकारी सामने आई है।
Nothing Phone 2 की इन खूबियों के साथ होगी एंट्री
लॉन्च से पहले ही आधिकारिक तौर पर इस फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। जिसमें बताया गया था कि, यह फोन 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह फोन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रेजोल्यूशन का सपोर्ट कर सकती है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो Nothing Phone 2 में कंपनी Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दे रही है।

गीकबैंच लिस्टिंग की मानें तो इस आगामी फोन को 12GB रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 के साथ लाया जाएगा। Nothing के इस आगामी हैंडसेट Nothing OS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके लिए 3 एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी।
इसके साथ ही कंपनी इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दे रही है, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। फिलहाल इसके साथ फास्ट चार्जिंग क्षमता कितनी होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को काफी मजबूत मैटेरियल से बनाया है, जिसमें एक एल्यूमीनियम फ्रेम को भी शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








