Home
Mobile

Nothing Phone 2 की 29 जून से प्री-बुकिंग शुरू, 2 हजार में करें बुक, यहां जानें ऑफर्स डिटेल

Nothing Phone 2 Pre-booking: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग अपना नया हैंडसेट Nothing Phone 2 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी नथिंग के इस फ्लैगशिप का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस फोन की प्री-बुकिंग कल यानि कि, 29 जून से शुरू हो रही है। जिसके तहत मात्र 2000 रूपये की कीमत में आप इसे बुक कर सकते हैं। आइए आपको आगे इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स से लेकर इसकी कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

प्री-बुकिंग पर मिल रहे ऑफर्स

नथिंग फोन लवर्स इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 29 जून को 12 बजे से प्री-बुक कर सकते हैं। इस दौरान प्री-बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को महज 2,000 रुपये देने होंगे, जो रिफंडेबल होगा। कंपनी अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर्स भी दे रही है। इस फोन के केस को यूजर्स 1,299 रुपये के बजाय मात्र 499 रुपये खर्च कर खरीद सकेंगे। इसके अलावा इस फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर को यूजर्स महज 399 रुपये में खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 2 की 29 जून से प्री-बुकिंग शुरू, 2 हजार में करें बुक

Nothing Phone 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Nothing phone (2) आगे और पीछे से फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा। इसमें FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्क्रीन 120Hz पर रीफ्रेश होगी और सुरक्षा के लिए इसमें स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो दमदार स्पीड, शानदार बैटरी और एडवांस कैमरा अपने यूजर्स को देगा। यह फोन 8GB बेस रैम ऑप्शन और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बेस्ड होगा। यह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आएगा। प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भारत जैसे अलग-अलग बाज़ारों के लिए किसी भी चीज के ज्यादा वर्जन नहीं हो सकते।

कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने अपन पहले मॉडल नथिंग फोन 1 में 50MP + 50MP सेटअप है, जिसमें एक वाइड और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। हमें उम्मीद है कि कंपनी फोन 2 में बेहतर कैमरा सिस्टम पेश करेगी। Nothing Phone 2 में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह आगामी फोन Nothing OS 2.0 पर काम करेगा। इस अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, नथिंग फोन 2 में 100 प्रतिशत रिसाइकल एल्युमिनियम मिड फ्रेम, मेन सर्किट बोर्ड के लिए 100 प्रतिशत रिसाइकल कॉपर फॉइल, 28 स्टैंपिंग पार्ट्स के लिए 90 प्रतिशत रिसाइकल स्टील, 80 प्रतिशत प्लास्टिक पार्ट और 9 सर्किट बोर्ड्स के लिए 100 प्रतिशत रिसाइकिल टिन इस्तेमाल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pre-booking of Nothing Phone 2 starts on June 29. Which you can book for only 2 thousand rupees. This phone will have a 6.7-inch AMOLED display with FHD + resolution.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X