Home
Mobile

Nothing Phone 2 की प्री-बुकिंग 29 जून से होगी शुरू, मिलेंगे ये धांसू ऑफर्स

स्मार्टफोन ब्रांड Nothing अपना नया हैंडसेट Nothing Phone 2 को अगले महीने भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस अपकमिंग फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई खास स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। अब इस फोन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें इस फोन की प्री-बुकिंग की जानकारी सामने आई है। कंपनी अपने इस फोन की प्री-बुकिंग 29 जून से शुरू करने जा रही है। जिसपर कस्टमर्स को कई ऑफर्स का भी लाभ दिया जाएगा। तो आईए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसके लॉन्च डेट और स्पेक्स के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 2 प्री-बुकिंग ऑफर

आपको बता दें, यह फोन देश में 11 जुलाई को पेश किया जाएगा। जिसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। हालांकि, इस अपकमिंग फोन का माइक्रोपेज फ्लिपकार्ट पर काफी दिनों से लाइव है। फिलहाल कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर डेट का ऐलान किया है। कंपनी की मानें तो नथिंग फोन 2 की प्री बुकिंग 29 जून दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान कस्टमर्स को प्री-ऑर्डर करने पर कंपनी की तरफ से वायरलेस इयरबड्स Ear (Stick) पर 50 फिसदी तक भारी छूट दिया जाएगा। इसके अलावा MRP पर छूट के साथ इंस्टेंट बैंक कैशबैक भी ऑफर किया जाएगा।

Nothing Phone 2 की प्री-बुकिंग 29 जून से होगी शुरू, मिलेंगे ये धांसू ऑ

Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि आपको पहले ही पता लग गया होगा कि, Nothing Phone 2 के लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने इसके खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार इस फोन को Qualcomm के Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसमें यूजर्स को ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Adreno GPU दिया जा सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस डिवाइस को 120Hz रिफ्रेश रेट और 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। इसके वेरिएंट की बात करें तो यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ दस्तक देगा। आपको बता दें, यह फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Nothing OS 2.0 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन को डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, 5G, 4G LTE, NFC, USB Type-C पोर्ट और GPS के साथ लाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 2 pre-booking starts on June 29. On which many offers are being given to the customers. The company will launch this phone next month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X