Home
Mobile

Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक, यहां जाने सबकुछ

Nothing Phone 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जाने सबकुछ

Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, यह अपकमिंग स्मार्टफोन कई दमदार फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ दस्कत दे सकता है। आपको बता दें, अभी कुछ दिन पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नथिंग फोन 2 का पोस्टर जारी किया था। जिसमें इस फोन की एक झलक दिखाई गई थी। आइए आगे नथिंग फोन 2 की लॉन्चिंग डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 2 से स्पेसिफिकेशन

गौरतलब है कि, कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन के पोस्टर को जारी करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज के चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। नथिंग फोन 2 में यूजर्स को 6.67 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में में 12 GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज भी मिल सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो इसे 5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Nothing Phone 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जाने सबकुछ

कंपनी के जारी पोस्टर के अनुसार नथिंग फोन 2 में इसके पहले मॉडल नथिंग फोन 1 जैसा ही ट्रांसपेरेंट पैनल यूजर्स को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ग्लिफ लाइट स्ट्रिप और Red Dot Design के साथ पेश कर सकती है। हालांकि Nothing Phone 1 के तुलना में Nothing Phone 2 की डिजाइन में कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं।

नथिंग फोन 2 की संभावित कीमत

लीक में दावा किया गया है कि, इस नए फोन को कंपनी 45,000 रुपये से अधिक की कीमत रके साथ पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं Nothing Phone 1 की कीमत की बात करें तो इसे 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।

नथिंग फोन 2 की लॉन्चिंग डेट

रिपोट्स की मानें तो नथिंग फोन 2 को कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानाकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद जताया जा रहा है कि, कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले महीने तक पेश कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Nothing Phone 2, information about its price and specification has been revealed. In which it has been claimed that this upcoming phone can be offered with 5000mAh battery in addition to 12 GB RAM and up to 256 GB of storage. Apart from this, users can also get Snapdragon 8+ Gen 1 processor in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X