भारत में Nothing Phone 2 की कीमत में हुई कटौती, जाने ऑफर डिटेल
Nothing Phone 2 को इस साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। अब, लॉन्च के 6: महीने बाद, स्टार्टअप ने फोन की कीमत में बड़ी कटौती करने की बात कही है। हैंडसेट अब फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 39,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। नथिंग फोन 2 स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC पर चलता है और इसमें यूनिक ग्लिफ इंटरफेस दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आता है और इसमें 4,700mAh की बैटरी भी दी गई है।

भारत में मिलने वाले Nothing Phone 2 की कीमत
भारत में नथिंग फोन 2 की कीमत 5,000 रुपये कम कर दी गई है। हैंडसेट मौजूदा समय में फ्लिपकार्ट पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 44,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जो अब 39,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। वहीं 12GB + 256GB वैरिएंट अब 49,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड मॉडल 49,999 रुपये में बिक रहा है, जो 54,999 रुपये से कम है।
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (Nano) नथिंग फोन 2 एंड्रॉइड 13-बेस्ड ओएस 2.0 पर चलता है और इसमें 1 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेस रेट के साथ 6.7 इंच के फुल-एचडी (1,080x2,412 पिक्सल) एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। यह क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC पर एड्रेनो 730 GPU और 12GB तक रैम के साथ बेस्ड है।
Nothing Phone 2 कैमरा
नथिंग फोन 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 1/1.56-इंच Sony IMX890 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा के साथ सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
नथिंग फोन 2 में यूनिक ग्लिफ इंटरफेस है जिसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के नीचे एलईडी स्ट्रिप्स शामिल किया गया हैं। इसके अलावा, इसमें 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है और यह 45W वायर्ड चार्जिंग और 5W क्यूई वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








