Home
Mobile

Nothing Phone 2 की प्राइज डिटेल्स आई सामने, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

Nothing Phone 2 को कंपनी अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। Nothing के पहले जनरेशन फोन Nothing Phone 1 की सक्सेस के बाद सभी को Nothing Phone 2 का बेसब्री से इंतजार है। अपने लॉन्च से पहले ही यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि Nothing Phone 2 के कुछ खास जानकारी आधिकारिक तौर पर पहले ही सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर इस फोन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें इसके कीमत, कलर और स्टोरेज को लेकर खुलासा किया गया है। आइए आपको इस फोन से जुड़ी नई अपडेट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Nothing Phone 2 की संभावित कीमत

Nothing Phone 2 को कंपनी पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा कीमत के साथ पेश करेगी। इसके बेस मॉडल की कीमत €729 यानि कि, लगभग 65,600 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। Nothing Phone 2 का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ कंपनी ला सकती है। वहीं इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट को €849 यानि कि, 76,400 रुपये की कीमतके साथ लाया जा सकता है। आपको बता दें, Nothing Phone 2 की यह कीमत यूरोप के लिए पेश की जा सकती है। Nothing Phone 2 के कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी अपने इस डिवाइस को व्हाइट और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ ला सकती है। आपको बता दें, Nothing Phone 2 की कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Nothing Phone 2 की प्राइज डिटेल्स आई सामने, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone 2 की 11 जुलाई को एंट्री होने जा रही है। ऐसे में इस फोन के लॉन्च होने में महज एक महीना से भी कम का समय रह गया है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ चुकी है। जिसके अनुसार इस फोन को 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दे सकती है। वहीं इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 12GB रैम मिल सकता है। इतना ही नहीं कंपनी अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट पर तीन साल की एंड्रायड अपेडट्स और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे सकती है। वहीं इस फोन के बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे पावर देने के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new update has come out regarding Nothing Phone 2. In which its price and storage have been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X