Nothing Phone 2 के रेंडर लीक, शानदार डिजाइन में दिखा स्मार्टफोन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च
Nothing Phone 2 को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग डेट करीब आ रही है। इसके लीक्स अपडेट भी सामने आ रहे है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन के रेंडर लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही सामने आ गए हैं। जिसमें Nothing Phone 2 के दोनों कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस लीक में आप Nothing Phone 2 के डिस्प्ले, साइड व्यू और , रियर पैनल को भी देख सकते हैं। तो आईए आपको इस से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार में आगे बताते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें, स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग अपने अपकमिंग नथिंग फोन 2 को भारत समेत ग्लोबल बाजार में 11 जुलाई को ल़ॉन्च करने जा रही है। एक तरफ इसके लॉन्च होने में मजह कुछ दिन ही बच गए हैं, ऐसे में इस फोन को लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। टिप्स्टर इवान ब्लास ने इस फोन के रेंडर अपने Twitter हैंडल पर शेयर किए हैं। जिसमें फोन को ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में देखा जा सकता है। रेंडर के अनुसार इस फोन में एक फ्लैट डिस्प्ले है। इसके अलावा डिस्प्ले में पंच होल के साथ सेल्फी कैमरा दिखाई दे रहा है। साथ ही आप इसके वॉल्यूम बटन को भी लेफ्ट में देख सकते हैं, वहीं दाहिनी साइड में पावर बटन दिखाई दे रहा है।

Nothing Phone 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Nothing phone 2 आगे और पीछे से फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा। इसमें FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्क्रीन 120Hz पर रीफ्रेश होगी और सुरक्षा के लिए इसमें स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो दमदार स्पीड, शानदार बैटरी और एडवांस कैमरा अपने यूजर्स को देगा। यह फोन 8GB बेस रैम ऑप्शन और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बेस्ड होगा। यह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आएगा। प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भारत जैसे अलग-अलग बाज़ारों के लिए किसी भी चीज के ज्यादा वर्जन नहीं हो सकते।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह आगामी फोन Nothing OS 2.0 पर काम करेगा। इस अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, नथिंग फोन 2 में 100 प्रतिशत रिसाइकल एल्युमिनियम मिड फ्रेम, मेन सर्किट बोर्ड के लिए 100 प्रतिशत रिसाइकल कॉपर फॉइल, 28 स्टैंपिंग पार्ट्स के लिए 90 प्रतिशत रिसाइकल स्टील, 80 प्रतिशत प्लास्टिक पार्ट और 9 सर्किट बोर्ड्स के लिए 100 प्रतिशत रिसाइकिल टिन इस्तेमाल किया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने अपन पहले मॉडल नथिंग फोन 1 में 50MP + 50MP सेटअप है, जिसमें एक वाइड और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। हमें उम्मीद है कि कंपनी फोन 2 में बेहतर कैमरा सिस्टम पेश करेगी। Nothing Phone 2 में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








