Nothing Phone 2 की आज से सेल शुरू, यहां जानें सभी ऑफर्स, कीमत और फीचर्स
Nothing Phone 2 Sale: लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आज से नथिंग फोन 2 बिक्री शुरू हो रही है। आज से भारत में Nothing Phone 2 खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को दोपहर 12 बजे से आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के साथ ही कुछ सेलेक्टेड रिटेल स्टोर्स से इसे खरीद सकते हैं। जहां इसे लाइव कर दिया जाएगा। Oneplus के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने बीते 11 जुलाई 2023 को अपने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। तो आइए आपको पहली सेल पर मिलने वाले ऑफर से लेकर इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।
Nothing Phone 2 की भारत में कीमत
नथिंग फोन 2 को कंपनी ने डार्क ग्रे और व्हाइट दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की ओपन सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज से शुरू हो रही है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 44,999 रुपये है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए आपको 49,999 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा 12 GB रैम +512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 54,999 रुपये तय किया है। आपको बता दें, अगर आप Axis Bank के धारक हैं और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन का भुगतान करते हैं तो आप इस पर 3000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।

नथिंग फोन 2 स्पेसिफिकेशन्स
नथिंग फोन 2 को कंपनी ने पहले मॉडल Nothing Phone 1 की तुलना में बेहतर स्पेक्स के साथ पेश किया है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले मिल रहा है। जो 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आ रहा है। यह फोन 2 एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। बॉक्स के बाहर यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें नथिंग फोन 2 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल का दूसरा कैमरा शामिल है। इसके साथ ही इसमें 1/2.74-इंच Sony IMX615 सेंसर के साथ f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4700mAh की बैटरी दी है, जो 45W PPS वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








