Nothing Phone 2 की नई जानकारी आई सामने, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ इस दिन होगी लॉन्चिंग

Nothing Phone 2: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing जल्द ही अपने नए हैंडसेट Nothing Phone 2 को लॉन्च कर सकती है। यह फोन अपने लॉन्चिंग से पहले ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच एक बार फिर इस अपकमिंग फोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसमें इसकी बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर का खुलासा किया गया है। कंपनी अपने इस नए हैंडसेट को Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ पेश कर सकती है। इससे पहली बार नहीं है जब इस फोन की जानकारी लीक हुई हो, इससे पहले भी इस फोन की कुछ डिटेल्स लीक हो चुके हैं। आइए आपको Nothing Phone 2 की सामने आई कुछ नई जानकारी के बारे में बताते हैं।
Nothing Phone 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 2 में यूजर्स को 6.1 से ज्यादा की FHD प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसे Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इस प्रोसेसर से इस अपकमिंग फोन की परफॉरमेंस, बैटरी लाइफ से लेकर कैमरा सपोर्ट तक Nothing Phone 1 से बेहतर किया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन के रियर साइड पर एक रेड लाइट को शामिल किया जाएगा, जो नोटिफिकेशन अपडेट के लिए हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, फोन को इन-डिस्प्ले सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है, जो पहले से काफी बेहतर होने वाला है। Nothing Phone 2 की बैटरी की बात करें तो इस फोन को बड़ी बैटरी के साथ लाया जा सकता है। नथिंग फोन 2 को Nothing Phone 2 को पावर देने के लिए कंपनी 47000 mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। जबकि, नथिंग फोन 1 में 4,500mAh बैटरी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 4K 60fps video और RAW HDR का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। Nothing Phone 2 स्मार्टफोन जून लास्ट या फिर जुलाई तक दस्तक दे सकता है।
पहले भी लीक हो चुके हैं डिटेल्स
Nothing Phone 2 को लेकर इससे पहले भी कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। जसिमें इस फोन के डिजाइन का खुलासा किया गया था। पहले लीक जानकारी के अनुसार इसमें होरिजॉन्टल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो प्रीमियम लुक देगा। वहीं कुछ नेटिजन्स इस फोन के नए डिजाइन की सराहना कर रहे हैं। वहीं इस फोन के मालिक Carl Pei ने खुलासा करते हुए बताया है कि, Nothing Phone 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ लाया जाएगा। इस फोन में यूजर्स को कैमरा रॉ एचडीआर और 60 एफपीएस पर 4K रिकॉर्डिंग की फैसिलिटी दी जाएगी।

Nothing Phone 2 की संभावित कीमत
Nothing Phone 2 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी 40,000 रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। आपको बता दें, Nothing Phone 1 को कंपनी ने 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








