Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन में जानें कौन-सा आपके लिए है बेहतर?
Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro: अगर आप भी डिफरेंट डिजाइन और गेमिंग वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए नथिंग फोन 2 और इनफिनिक्स जीटी 10 प्रो स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जो ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ रहा है। हाल ही में स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपने नए हैंडसेट Infinix GT 10 Pro को लॉन्च किया है। जो देखने में प्रीमियम फोन Nothing Phone 2 से काफी मिलता जुलता है। Infinix GT 10 Pro को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इन दोनों ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन में से आपको लिए कौन-सा फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro कीमत
Nothing Phone 2 को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है।
Infinix GT 10 Pro को कंपनी ने भारतीय बाजार में 20,000 रुपये से कम में लॉन्च किया है। इसे केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।

Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro डिस्प्ले
Nothing Phone 2 को 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 120hz-1z रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसका फ्रेम एल्यूमीनियम का है, जो 100% रिसाइकल है। Nothing ने अपने इस फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया है।जिसमें 12 GB तक रैम और 512 GB तक की स्टोरेज मिल रहा है।
वहीं Infinix GT 10 Pro को 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट के साथ आएगा। इनफिनिक्स के इस फोन के साथ ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिल रहा है। इसके बैक पैनल का टेक्सचर Nothing Phone जैसा ही है। जिसके कारण इसकी तुलना नथिंग फोन से होती है।
Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro परफॉरमेंस
Nothing Phone 2 स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। जिसमें आपको 12 GB तक रैम और 512 GB तक स्टोरेज मिल रहा है।
वहीं Infinix GT 10 Pro में मीडियाटेक Dimensity 8050 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB USF 3.1 स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ कूलिंग के लिए डबल-एक्सिस लीनियर मोटर और एक 4,319 मिमी स्क्वायर लिक्विड वैपर चैंबर भी मिल रहा है।

Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro कैमरा
Nothing Phone 2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें दोनों लेंस 50 मेगापिक्सल के हैं। साथ ही इसमें Sony IMX890 सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। इसके कैमरे के साथ 18 बिट इमेज सिग्नल प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
Infinix GT 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nothing Phone 2 vs Infinix GT 10 Pro बैटरी
Nothing Phone 2 को 4700mAh की बैटरी के साथ लाया गया है, जिसके साथ 45W वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ 5W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।
Infinix GT 10 Pro को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की है। यह कंपनी के इन-हाउस बाईपास चार्जिंग मोड के साथ आ रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह गेमिंग सेशन के दौरान ओवरहीटिंग को 7 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications








