Nothing Phone 2 vs Moto Edge 40 कम कीमत में कौन है बेस्ट फोन, यहां जानें
अगर आप भी Nothing Phone 2 और Moto Edge 40 स्मार्टफोन को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपके कंफ्यूजन को खत्म करने मे आपकी मदद करने वाले हैं। आज हम आपको Nothing Phone 2 vs Moto Edge 40 की कीमत से लेकर इसके फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने बजट के अनुसार अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन ले सकें।
Nothing Phone 2 vs Moto Edge 40 की कीमत
नथिंग फोन 2 की कीमत की बात करें तो इसे भारत में लगभग 40,000 से 45,000 हजार रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Moto Edge 40 की कीमत की बात करें तो यह आपको 29,999 रुपये की कीमत के साथ मिल सकता है। जो आपको इसे Eclipse Black, Lunar Blue और Nebula Green कलर ऑप्शन में मिलेंगे।

Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone 2 स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा रहा है। इस फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का, फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेंसर दिया जाएगा। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा रहा है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशंस
इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 8020 SoC दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच pOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिजॉल्यूशन HD+ 2,400 x 1,080 पिक्सल और 360 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रहा है। इसे फोन को IP68 रेटिंग मिली है। Moto Edge 40 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह IP68 रेटिंग वाला सबसे स्लिम 5G स्मार्टफोन है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,400 mAh की बैटरी दी गई है, जो 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.4 अपार्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 6, Bluetooth v5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








