Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R में आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट?, यहां जानें
Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R : Nothing ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 2 को लॉन्च कर दिया है। जिसे नए Glyph इंटरफेस के साथ लाया गया है। इसके अलावा आपको इसमें 512 जीबी का स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं Oneplus 11R को स्मार्टफोन कंपनी वनपल्स ने Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC के साथ भारत में लॉन्च किया था। ये दोनों फोन एक कीमत के आस-पास ही लॉन्च किए गए थे। अगर आप भी इन दोनों फोन्स को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो, ये खबर आपको सही फोन लेने में मदद कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसकी कीमत से लेकर स्पेक्स तक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।
Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R : डिस्प्ले
Nothing Phone 2 को 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसमें एडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120hz-1z मिल रहा है। वहीं OnePlus 11R में 6.74-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 nits है।
Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R : प्रोसेसर
Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 GB तक रैम और 512 GB तक की स्टोरेज दिया गया है। वहीं Oneplus 11R में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16 GB तक LPDDR5X रैम और 256 GB तक स्टोरेज मिलेगा।
Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R : कैमरा
Nothing Phone 2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दोनों लेंस 50 मेगापिक्सल के साथ आएंगे। फोन के साथ Sony IMX890 सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nothing Phone 2 के कैमरे से यूजर्स 4K रिजॉल्यूशन वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं Oneplus 11R में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। OnePlus 11R में 10x डिजिटल जूम है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R : बैटरी और कलर
Nothing Phone 2 में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वायर के साथ मात्र 20 मिनट में यह फोन 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा। Nothing Phone 2 को डार्क ग्रे और व्हाइट दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं Oneplus 11R में 5,000mAh की बैटरी है, जो 100W फ्लैश फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूजर्स को सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर दो कलर ऑप्शन मिल रहा है।
Nothing Phone 2 VS Oneplus 11R : कीमत
Nothing Phone 2 को डार्क ग्रे और व्हाइट दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये तय हुआ है। 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये और 12 GB रैम के साथ 512 GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं Oneplus 11R के बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








