Home
Mobile

Nothing Phone 2 की कल होगी धमाकेदार एंट्री, 50MP कैमरा समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स, पहले ही जान लें स्पेक्स

Nothing Phone 2 Launch in India:नथिंग फोन 2 की भारत में 11 जुलाई को धमाकेार एंट्री होने जा रही है। जिसका फैन्स को काफी समय से इंतजार है। इस फोन को लेकर अब तक कई तरह के दावे किए जा चुके हैं। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कई खास जानकारी सामने आ चुकी हैं। कंपनी ने भी अपने इस अपकमिंग फोन के कई स्पेक्स के खुलासे लॉन्च से पहले ही कर दिए हैं। तो आइए आपको इस फोन की हर अपडेट के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

Nothing Phone 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग फोन 2 को 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें1080 x2412 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है। इसके साथ ही फोन में 1Hz, 10Hz, 24Hz और 30Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसे कंपनी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट सपोर्ट के साथ लाएगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेंसर फ्रंट में दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4700mAh बैटरी सपोर्ट के दे सकती है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को भी पहले मॉडल के जैसे ट्रांसपैरेंट रियर डिजाइन और कर्व्ड एज के साथ लाएगी। कंपनी के द्वारा शेयर किए गए इमेज में वैसा ही डिजाइन दिख रहा है, जो Nothing Phone 1 में दिया गया था। कंपनी ने अपना पहला मॉडल Nothing Phone 1 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। जिसकी डिजाइन की काफी तारीफ हुई थी। लोगों ने ट्रांसपैरेंट फोन को खूब पसंद किया।

Nothing Phone 2 की कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत इन फीचर्स से लैस

Nothing Phone 2 की भारत में कीमत

Nothing Phone 2 को कंपनी भारत में 40,000 से लेकर 45,000 हजार रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing is ready to launch its new handset Nothing Phone 2. The company has not made any major visible changes in its new phone. This phone will knock with Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 processor, 50 megapixel camera and 4700mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X