मेड इन इंडिया होगा Nothing Phone 2, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, धांसू फीचर के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

Nothing Phone 2 जल्द ही दस्तक देने वाला है। जिसे लेकर आय दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहे हैं। जिसमें इस फोन को लेकर खुलासा किया जाता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अगले महीं इसे लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने भारतीय यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने ऐलान किया है कि, वे Nothing Phone 2 स्मार्टफोन को भारत में ही बनाएगी। तो आइए आपको इस फोन से जुड़ी सभी अपडेट आगे बताते हैं।
Nothing Phone 2 की भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग
Nothing Phone 2 को लेकर कंपनी ने एक बड़ा एलान करते हुए बताया कि, यह अपकमिंग हैंडसेट मेड इन इंडिया फोन होगा। जिसे 100 फिसदी भारत में ही तैयार किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि, देश में Nothing Phone 2 के लिए वह किस कंपनी के साथ साझेदारी कर रही है। आपको बता दें, भारत में नथिंग का कोई मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं है।
iPhone से होगा मुकाबला
Nothing Phone 2 एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन है। हालांकि, इसका सीधा मुकबला iOS बेस्ड iPhone से माना जा रहा है। कंपनी का इस फोन को लेकर दावा है कि, इसे यूनिक डिजाइन और पहले से ज्यादा फास्ट परफॉर्मेंस के साथ लाया जाएगा।
इन खूबियों के होगा लैस
वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pei की यूके बेस्ड स्टार्टअप कंपनी अपने इस अपकमिंग फो

Nothing Phone 2 को यह भी दावा किया जा रहा है कि, यह पुराने मॉडल की तुलना में दोगुना फास्ट होगा। इसके अलावा फोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही Nothing Phone 2 के साथ प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग मिल रही है। फोन में 100 फीसदी रिसाइकल मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। मेन सर्किट में भी 100 फीसदी रिसाइकल कॉपर फॉइल का यूज किया गया है। इस फोन को 100 फीसदी रिसाइकल एल्यूमीनियम का भी यूज होगा। इतने बदलाव के बाद इस फोन की कीमत भी पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होगी।


Click it and Unblock the Notifications








