Nothing Phone (2a) का Blue वेरिएंट भारत में लॉन्च, खरीद पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानें कीमत
Nothing Phone (2a) Blue Variant Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने Nothing Phone (2a) को Blue कलर वेरिएंट में उपलब्ध करा दिया है। यानी कि, अब ग्राहक इस फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। आपको बता दें, कंपनी ने बीते कुछ महीने पहले ही इस फोन को खास भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।
हालांकि, उस वक्त इस फोन को व्हाइट और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इसका एक और इंडिया स्पेशल ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत, ऑफर व उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nothing Phone (2a) Blue की कीमत- Nothing Phone (2a) के इस कलर वेरिएंट को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। जिसमें 8GB/ 128GB, 8GB/ 256GB और 12GB / 256GB स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत में कंपनी नेकोई बदलाव नहीं किया है। बाकी वेरिएंट की तहत 8GB/128GB की कीम 23,999 रुपये, 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये ही तय हुआ है।
इस फोन को इसके बाकी दो कलर वेरिएंट्स के जैसे ही बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल अगले महीने 2 मई से शुरू होगी। जिसे ग्राहक 4,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।

Nothing Phone (2a) Blue के फीचर्स- इसकी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है।
इसके अलावा इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर शामिल किया है। जो12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर संचालित होता है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, इसके बैक में Glyph लाइट दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का मेन OIS कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा से लैस है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications