Flipkart सेल में Nothing के इन बेहतरीन फोन पर बंपर छूट, कम दाम में खरीदने का मौका
Flipkart Big Billion Days सेल जल्द शुरू होने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस सेल के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, हेडफोन सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट ऑफर करेगी।
ऐसे में अगर आप भी Nothing का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सेल सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे सेल में मिलने वाले नथिंग फोन्स के मॉडल और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल Nothing ने खुद ही अपने स्मार्टफोन्स पर छूट और ऑफर्स का ऐलान किया है। जिसमें Nothing Phone (2a), Nothing Phone (2a) Plus और CMF Phone 1 को शामिल किया गया हैं।
ये फोन्स इस सेल में बैंक ऑफर्स के साथ कीमत से काफी किफायती दाम पर उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं सेल के दौरान Nothing CMF Watch Pro, Buds Pro 2 और कई अन्य वियरेबल्स पर भी भारी भरकम डिस्काउंट मिलेगा।
इस दिन से शुरू होगी सेल- Flipkart Big Billion Days सेल की शुरूआत 27 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए होगी, हालांकि, वहीं Flipkart Plus के सदस्यों के लिए यह सेल 26 सितंबर से ही लाइव हो जाएगी।
Nothing Phone (2a) Plus पर ऑफर - नथिंग फोन (2a) प्लस के 8GB/256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की एमआरपी प्राइज 27,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस पर 2,000 रुपये की छूट और 2,000 रुपये की बैंक छूट दी जा रही है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी, यानी की इस फोन को आप पूरे 4 हजार तक की बचत के साथ ले सकेंगे।
Nothing Phone (2a) पर ऑफर- इसके अलावा नथिंग फोन (2a) को आप 18,999 रुपये में घर ला सकेंगे। जिसमें 4,000 रुपये की छूट और 1,000 रुपये के बैंक ऑफर्स शामिल हैं। यानी की इस फोन पर आप पूरे 5,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं इन दोनों फोन्स के साथ ग्राहकों को मात्र 1,999 रुपये में पावर 65W चार्जर भी ऑफर किया जा रहा है।
CMF Phone 1 पर ऑफर- वहीं सीएमएफ फोन 1 को महज 12,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि, कंपनी ने बीते जुलाई में इसे 15,999 रुपये शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया है। CMF Phone 1 खरीदने वाले ग्राहकों को CMF लैनयार्ड और स्टैंड सिर्फ 1 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पावर 33W चार्जर मात्र 799 रुपये बेचा जाएगा।
इसके अलावा ग्राहक इस सेल में CMF Buds Pro 2, CMF Buds Pro, CMF नेकबैंड प्रो और CMF Watch Pro को भी भारी भरकम छूट के साथ बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








