Nothing Phone 2a की नई तस्वीर आई सामने, फोटो देख दिल हार बैठे लोग, 5 मार्च को होगा लॉन्च
Nothing Phone 2a: नथिंग का नया हैंडसेट Nothing Phone 2a अगले महीने 5 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। इसी बीच इस आगामी फोन की नई तस्वीरें लीक हो गई हैं। जिसमें यह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
दरअसल टिप्स्टर Evan Blass ने इस फोन की लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। सामने आई यह फोटो हाल ही में लीक हुई तस्वीरों के समान है, जिससे इस बाता का खुलासा हुआ है कि, इसमें एक हॉरिजॉन्टल ड्यूल रियर कैमरा लेआउट और एक सिंपलीफाइड ग्लिफ LED ले आउट कंपनी दे रही है।
हाल ही में ये जानकारी सामने आई थी कि, इस फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा भी इस आगामी फोन को लेकर अब तक कई खास डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
सामने आई तस्वीरों में इस फोन के दोनों व्हाइट और ब्लैक ऑप्शन को सिंपल ग्लिफ इंटरफेस के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, नथिंग फोन और फोन 2 की तुलना में नथिंग फोन 2a का रियर पैनल डिजाइन अलग होगा। इसके पावर बटन को राइट एज पर और वॉल्यूम बटन लेफ्ट पर है।

इसके अलावा नथिंग फोन 2a काफी पतले बेजल के साथ आएगा। कंपनी ने बताया है कि, नथिंग फोन 2a को TSMC के लेटेस्ट सेकेंड जेनरेशन 4nm प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 12GB रैम दिए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें रैम बूस्टर तकनीक के साथ 8GB की अडिशिनल वर्चुअल रैम दी जा सकती है।
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन नथिंग फोन 1 की तुलना में काफी अपग्रेडेड हो सकता है। साथ ही नथिंग फोन 2 से कम कीमत में दस्तक देगा।वहीं लीक की मानें तो नथिंग फोन 2a की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम तय की जा सकती है।

कंपनी इसे 8GB + 128GB और 12GB + 256GB के कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराएगी। जो ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में आ सकता है। आपको बता दें, एक यूजर ने X पर पूछा था कि, क्या नथिंग 2a को इंडिया में बनाया जाएगा? इस पर सीईओ कार्ल पेई ने रिप्लाई करते हुए 'Yup' यानी कि हां जवाब दिया था।


Click it and Unblock the Notifications